नगीना एससी और मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा सीट है.
2026 में एसआईआर के बाद नगीना सीट पर 3,28,260 मतदाता बचे हैं, वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव के वक्त नगीना सीट पर 3,52,550 मतदाता थे। एसआईआर के बाद 24,290 मतदाता कम हो गए।
2022 के विधानसभा चुनाव में नगीना (सु) सीट पर किस पार्टी को कितने वोट मिले-
1. सपा- 97,155
2. बीजेपी- 70,704
3. बीएसपी- 40,164
4. AIMIM- 9,515
5. कांग्रेस- 1,685
2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के मनोज कुमार पारस चुनाव जीत गए। सपा ने बीजेपी के यशवंत सिंह को 26,451 वोटों से हरा दिया. बीजेपी को 31.67 फीसदी मतों के साथ 70,704 वोट मिले. सपा को 43.51 प्रतिशत वोट मिले. बीजेपी और सपा के बीच 11.84 प्रतिशत वोटों का अंतर रहा। बसपा को 40 हजार मत मिले, यानि एससी मतदाता बसपा की तरफ गए. ओवैसी की पार्टी को 9 हजार वोट मिले, यानि मुस्लिम वोट का कुछ हिस्सा ओवैसी के दल को भी गया. कांग्रेस 2 हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाई. बीजेपी गैर मुस्लिम और गैर जाटव वोट लेने में कामयाब रही. सपा के पास एससी और मुस्लिम वोट आए।
2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना विधानसभा सीट पर किसे कितने वोट मिले-
1. आसपा- 1,12,518
2. बीजेपी- 68,880
3. सपा- 26,481
4. बसपा- 3,095
2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना विधानसभा सीट पर चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी को 43,638 वोटों से हरा दिया. बीजेपी को 68 हजार वोट मिले। सपा को 26 हजार वोट ही मिल पाए और बसपा 3 हजार तक सिमट गई. 2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना विधानसभा सीट पर हारी भले बीजेपी हो लेकिन बड़ा नुकसान सपा और बसपा को पहुँचा. 2024 में नगीना विधानसभा सीट पर सपा का मुस्लिम और बसपा का एससी वोट चंद्रशेखर आजाद की तरफ चला गया। हालांकि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण का सपा का प्रत्याशी बेहद कमजोर होना था. 2022 के मुकाबले में 2024 में सपा का 70,674 वोट, बीएसपी का 37,069 वोट और भाजपा का सिर्फ 1,824 वोट कम हुआ।
नगीना विधानसभा सीट का जातीय समीकरण (अनुमानित)
1. मुस्लिम- 1.45 लाख
2. एससी- 62 हजार
3. सैनी- 25 हजार
4. रबै राजपूत- 25 हजार
5. जाट- 20 हजार
6. वैश्य- 9 हजार
7. पाल- 9 हजार
8. प्रजापति- 6 हजार
9. कश्यप- 6 हजार
10. ब्राह्मण- 5 हजार
11. पंजाबी- 3 हजार
12. त्यागी- 3 हजार
13. सिंगाड़िया- 2 हजार
नगीना विधानसभा सीट पर भी मुस्लिम और एससी मतदाता निर्णायक हैं, लेकिन एससी के लिए आरक्षित होने के नाते इस विधानसभा सीट पर सामान्य और ओबीसी वोटों का महत्व बढ़ जाता है. क्योंकि सामान्य और ओबीसी वोटों को किसी एससी समाज के ही प्रत्याशी को वोट करना है।





