प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

किसानों के हक मारी कर बीमा कंपनियों को कर दिया मालामाल

किसानों को बीमा कंपनियों से पैसा दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ेगी किसान संघर्ष समिति

प्रधानमंत्री किसानों की हकमारी कर पूंजीपतियों को फायदा करा रहे हैं। किसानों को कर्जे के बोझ तले दबाया जा रहा है और पूंजीपतियों के लाखों करोड़ का कर्ज माफ़ किया जा रहा है। अब किसानों के नाम पर  लाइ गई प्रधानमंत्री फसल बीमा में बड़ा घोटाला किया गया है जो पैसा किसानों को मिलना चाहिए था वह बीमा कंपनियों को दे दिया गया।

किसान संघर्ष समिति इस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। जो किसानों की हकमारी कर जो पैसा बीमा कंपनियों को दिया गया वह किसानों को दिया जाए। नहीं तो बीजेपी सरकारों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किसान संघर्ष समिति किसानों फसल बीमा योजना के नाम से किसानों के साथ धोखा नहीं होने देगी।
इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम से कितना बड़ा खेल चल रहा है कि महाराष्ट्र के अकेले परभणी जिले में एक सीजन में सोयाबीन की फसल के लिए किसानों, महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार की ओर से मिलकर एक निजी बीमा कंपनी को करीब 173 करोड़ रुपये का प्रीमियम दिया। इन सबके बावजूद किसानों को मात्र 30 करोड़ रुपये का मुआवजे ही मिला। इस तरह प्रीमियम और भुगतान के बीच करीब 143 करोड़ रुपये का अंतर रहा। जब एक जिले में एक फसल पर बीमा कम्पनी 143 करोड़ डकार गई तो देशभर में कितना बड़ा खेल चल रहा है, यह बात समझने की है। मतलब साफ़ है कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर किसानों के लाखो करोड़ रुपए की हकमारी कर बीमा कंपनियों को मालामाल किया जा रहा है।
किसानों से दुश्मनी निकाल रही बीजेपी सरकारों से से बेदखल करना बहुत जरुरी हो गया है। अब अमेरिका के दबाव में जो कृषि ट्रेड डील होने जा रही है उसमें किसानों को बर्बाद करने की तैयारी इस सरकार ने कर दी है। अब समय आ गया है कि किसानों को सड़कों पर उतरकर सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए।
चरण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान संघर्ष समिति 
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार और कृषि मामलों के विशेषज्ञ पी…

    Continue reading
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    दिल्ली समेत अन्य राज्यों में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    • By TN15
    • August 19, 2026
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 

    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    • By TN15
    • August 19, 2026
    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम