AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी ने अपनी केंद्रीय टीम का नए सिरे से गठन किया है। इसमें दिल्ली के कई नेताओं को अहम पदों पर नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में आए संदीप पाठक को पार्टी की नई राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

 

 

संदीप पाठक ने बीजेपी नेतृत्व का जताया आभार

 

राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर संदीप पाठक ने बीजेपी हाईकमान का अभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बीजेपी द्वारा मुझे राष्ट्रीय मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का हार्दिक धन्यवाद और आभार।

 

 

‘संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करता रहूंगा’

 

 

उन्होंने आगे ये भी लिखा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।

 

दिल्ली और पंजाब के कई नेताओं को BJP की नई टीम में जगह

 

संदीप पाठक के अलावा केंद्रीय टीम में दिल्ली से जुड़े अन्य नेताओं में पूर्व मेयर जय प्रकाश और डॉ. स्वदेश सिंह को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी संगठन की मजबूती के लिए ये नियुक्तियां अहम मानी जा रही हैं. राम माधव को बीजेपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

सरदार मनप्रीत सिंह बादल को भी पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। तरुण चुघ को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

 

 

प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को भी बड़ी जिम्मेदारी

 

इसके अलावा राजीव बब्बर को बीजेपी ने नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक के तौर पर नियुक्ति की है। पार्टी ने प्रदीप भंडारी को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ ही सिद्धार्थ यादव को भी मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा शिवानंद द्विवेदी को सह संयोजक बनाया गया है।

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से…

    Continue reading
    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए