‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

झारखंड की गोड्डा सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर चोर करार दिया है. साथ ही उन्होंने अब राहुल का संबंध सीधे जिन्ना से जोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा, “जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो राहुल गांधी हैं, राहुल गांधी चोर हैं। उनमें हिम्मत नहीं है. निशिकांत दुबे ने आगे कहा, “उसके दिमाग में जिन्ना की आत्मा घुसी हुई है. वो देश को तोड़ना चाहता है और वहां से पैसा लूट कर आता है जिससे अपनी पार्टी को चलाता है. उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वो झारखंड में सरकार से समर्थन वापस ले लें. वो खुद बंदर हैं।

सीबीआई जांच की मांग

झारखंड में चल रहे जेपीएससी में धांधली को लेकर प्रदर्शन पर निशिकांत दुबे ने कहा, “जब तक मामले सीबीआई जांच नहीं होती है, तब तक हम प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में आंदोलन करते रहेंगे और जो भी दिशा-निर्देश होगा छात्रों के साथ तन-मन-धन से भारतीय जनता पार्टी लगी रहेगी।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी के लिए झारखंड लूट का अड्डा है। उन्होंने आगे कहा, “देश तोड़ने वाली ताकतों के साथ मिल कर देश के प्रधानमंत्री के आवास पर आ जाता है अगर हिम्मत है तो झारखंड में वे सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लेते।

20 दिन से छात्रों का प्रदर्शन जारी

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 20वें दिन भी जारी है। वहीं,  प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया है। इस बीच बीजेपी भी छात्रों के समर्थन में मैदान पर उतरी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता रघुबर दास ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनशन करेंगे।

  • Related Posts

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading
    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए