‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा थी. फिल्म थिएटर में धमाल मचाने के लिए तैयार है। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र, रवि किशन, रसिका दुग्गल,श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी।
बता दें कि ‘मिर्जापुर’ नाम से पहले वेब शो आ चुका है। सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं। पहला पार्ट 2018 में आया था। इस सीरीज को बहुत पसंद किया गया था. सीरीज में भी ये ही स्टार्स थे जो फिल्म में भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, जितेंद्र की जगह सीरीज में विक्रांत मैसी थे।







