केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। बारिश और ठंड के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

सावन माह के विशेष महत्व को देखते हुए इन दिनों केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 14.25 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा पूरी कर धाम पहुंच रहे हैं. खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पहले की तरह अटूट बनी हुई है।

श्रद्धालु बोले- बाबा केदार बुलाते हैं तभी दर्शन होते हैं

केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का यादगार आध्यात्मिक अनुभव बताया। उनका कहना है कि बाबा केदार के दर्शन से मन को अद्भुत शांति मिलती है। श्रद्धालुओं ने कहा कि हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम की दिव्यता और प्राकृतिक सौंदर्य हर भक्त को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है. कई कांवड़ियों ने गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन और BKTC अलर्ट

बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि सावन सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति और जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं. दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

  • Related Posts

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इन दिनों हरिद्वार…

    Continue reading
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    सावन के पवित्र महीने में कांवड़ मेले (Kanwar…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    • By TN15
    • August 3, 2026
    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    • By TN15
    • August 3, 2026
    मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर की 9300000 रुपये की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर पुलिस का एक्शन 

    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –

    • By TN15
    • August 3, 2026
    आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा –