यूरोस्पोर्ट ने हासिल किया एएफसी महिला एशियाई कप का प्रसारण अधिकार

द न्यूज़ 15

मुंबई। यूरोस्पोर्ट इंडिया को मिला भारत में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप के प्रसारण का अधिकार, अब वह लाइव दिखाएंगे इन सभी मैचों को। यह इवेंट 20 जनवरी से 6 फरवरी तक मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में आयोजित किया जाएगा। डिस्कवरी नेटवर्क के प्रीमियम स्पोर्ट्स ब्रांड यूरोस्पोर्ट इंडिया ने एएफसी महिला एशियन कप इंडिया के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं।

फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल), जिसके पास वर्तमान में भारतीय उपमहाद्वीप में सभी एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) प्रतियोगिताओं के मीडिया अधिकार हैं। उन्होंने यूरोस्पोर्ट इंडिया को प्रसारण अधिकार प्रदान किए हैं।

एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 के 20वें सीजन में 12 टीमें शामिल होंगी, जिन्हें तीन समूहों में विभाजित किया गया है।

ग्रुप ए में भारत, चीन पीआर, चीनी ताइपे और आईआर ईरान शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, फिलीपींस और इंडोनेशिया शामिल हैं। वहीं जापान, कोरिया गणराज्य, वियतनाम और म्यांमार को ग्रुप सी में रखा गया है।

टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिए एशियाई योग्यता के अंतिम चरण के रूप में कार्य करेगा। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सह मेजबान के रूप में क्वालीफाई कर चुका है, पांच और टीमें सीधे मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि उनमें से दो टीमें क्वोलीफाइंग राउंड से गुजरेगी।

Related Posts

कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

Continue reading
IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती