गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इन दिनों हरिद्वार से कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में शिवभक्त गुजर रहे हैं। इस बीच मेरठ के आकाश सैनी की 301 लीटर की कांवड़ सबका आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आकाश का संकल्प है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए, इसलिए ही इतनी बड़ी कांवड़ उठाई है। लोग उनकी आस्था से प्रभावित होकर जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे हैं। आकाश सैनी अपनी 10 सदस्यीय टोली के साथ हरिद्वार की हर की पौड़ी से 301 लीटर गंगाजल की कावड़ लेकर औघड़नाथ मंदिर, मेरठ के लिए रवाना हुए हैं। यह उनकी तीसरी कांवड़ यात्रा बताई जा रही है। इससे पहले वह 261 लीटर गंगाजल की कांवड़ भी ला चुके हैं. उनका कहना है कि उन्होंने यह कांवड़ गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मनोकामना के साथ उठाई है।
 

खतौली में लोगों ने किया स्वागत

 

जहां भी ये आकाश भोला अपनी 301 लीटर की कावड़ को लेकर पहुंचता है, वहीं लोगों का हुजूम जुट जाता है फिर इस शिव भक्त भोले का जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा सम्मान भी किया जाता है। शुक्रवार रात भी ये आकाश भोला मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में पहुंचा था, जहां आकाश के पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई फिर भगवान शिव शंकर के भजनों पर सभी ने जमकर डांस भी किया।

 

 

22 जून को जलभर कर निकले थे

 

इस कावड़ को लाने वाले भोले आकाश सैनी के साथी आयुष का कहना है कि 22 जून दिन सोमवार रात 11:30 बजे जल उठाया था 300 प्लस लीटर जल है। इसकी खास वजह यह है की गौ माता को राष्ट्र माता बनाना. अब की तीसरी बार ला रहा हूं यह जल पहली बार 261 लीटर जल लाया था. मैं काली पलटन ओगड़नाथ मंदिर मेरठ जाऊंगा।

आगे कहा कि जल तो भोले यह भोला चल रहा है बाकी हमारी 10 लोगों की टीम है। व्यवस्था बहुत अच्छी है. अपनी यूपी में ज्यादा अच्छी है हर चीज की उत्तराखंड में थोड़ी समस्या है, बस उठने बैठने की समस्या है थोड़ी उत्तराखंड में,  बाकी खाने-पीने की व्यवस्था हमारी सब अपनी है.  गैस सिलेंडर खाने पीने की हर चीज की व्यवस्था अपनी है।

  • Related Posts

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    उत्तराखंड की सियासत में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट अपने…

    Continue reading
    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?