चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुलाई बैठक, शामिल हुए 5 राज्यों के प्रभारी महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष

द न्यूज़ 15

दिल्ली। चुनाव से पहले कांग्रेस ने पांच राज्यों के प्रभारी महासचिव और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, और तेलंगाना के अध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी के अनुसार बैठकों का दौर 8 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगा। 9 जनवरी यानी की रविवार की बैठक में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने 11 राज्यों के प्रभारी महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया गया है। जिसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब के नेता भी शामिल रहेंगे।

इसी निर्णय को आगे बढ़ाते हुए अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में होने वाली सभी बैठकों को पार्टी वर्चुअल करेगी। इसी क्रम में शुक्रवार और शनिवार को होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी वर्चुअल होगी। जिसमें गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। गोवा में कांग्रेस 8 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है, जबकि पंजाब में पहली सूची के लिए नामों पर अंतिम मुहर लगाई जायगी। वहीं इसके अलावा भी 8, 9 और 10 जनवरी को पार्टी की ओर से अन्य बड़ी बैठकें बुलाई गई हैं। ये बैठकें भी वर्चुअल ही होंगी, जिनमें कांग्रेस के सभी महासचिव, राज्यों के प्रभारी और सभी प्रदेश के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इस बैठक में पार्टी की सदस्यता अभियान, जनजागरण अभियान और प्रस्तावित आंदोलन को लेकर चर्चा की जायेगी।

पार्टी की ओर से 9 जनवरी को 11 राज्यों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है, जिसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं। जबकि 10 जनवरी को उत्तर-पूर्वी राज्यों के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर नए अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में देशभर में पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। आगामी मार्च तक पार्टी में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मधुसूदन मिस्त्री के अनुसार यदि पार्टी समय पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करती है तो इस साल सितंबर तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी