कमिश्नरी रीवा में सोनम वांगचुक के अलोकतांत्रिक हिरासत के विरोध में धरना

रीवा। देश के प्रसिद्ध शिक्षा व्यवस्था सुधारक पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विगत 21 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर में आमरण अनशन पर थे। आज सुबह आंदोलन से डरी दमनकारी बीजेपी सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से बिना किसी सार्थक वार्ता के उन्हें हिरासत में ले लिया। एड शिव सिंह ने कहा कि नीट परीक्षार्थियों के साथ सरकार ने जो अपराध किया था उस पर पर्दा डालने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बिना इस्तीफे के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन स्थल से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर आंदोलन को कुचलने का काम किया। आज भी दमनकारी सरकार के लोगों से सोनम वांगचुक को जान का खतरा बना हुआ है। सरकार गांधीवादी आंदोलन की परिभाषा को नहीं समझती है। शिव सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को जंतर मंतर से लाखों लोग उनके साथ संसद तक मार्च करने जाने वाले थे उसके पहले ही उन्हें हिरासत में लिया गया जिसके विरोध में 19 जुलाई रविवार को रीवा कमिश्नरी के समक्ष दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धरना आयोजित किया जाएगा। शिव सिंह ने रीवा संभाग सहित जिले भर के छात्र-छात्राओं युवाओं कलाकारों रचनाकारों समाजसेवियों संगठनों के साथियों अधिवक्ताओं बुद्धजीवियों राजनीतिक दलों के साथियों किसान संगठनों आम नागरिकों से धरना कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    रीवा । देश के प्रसिद्ध इंजीनियर शिक्षा व्यवस्था…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    रीवा । देश के प्रसिद्ध इंजीनियर शिक्षा व्यवस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमिश्नरी रीवा में सोनम वांगचुक के अलोकतांत्रिक हिरासत के विरोध में धरना

    • By TN15
    • July 18, 2026
    कमिश्नरी रीवा में सोनम वांगचुक के अलोकतांत्रिक हिरासत के विरोध में धरना

    सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी

    • By TN15
    • July 18, 2026
    सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी

    Delhi Jantar Mantar : रात में किसी समय जंतर मंतर से आंदोलनकारियों को हटा सकती है दिल्ली पुलिस!

    • By TN15
    • July 18, 2026
    Delhi Jantar Mantar : रात में किसी समय जंतर मंतर से आंदोलनकारियों को हटा सकती है दिल्ली पुलिस!

    ‘गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह

    • By TN15
    • July 18, 2026
    ‘गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें…’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह

    भारत में जंतर-मंतर का विरोध-प्रदर्शन क्यों एक जन-आंदोलन नहीं बन पाया?

    • By TN15
    • July 18, 2026
    भारत में जंतर-मंतर का विरोध-प्रदर्शन क्यों एक जन-आंदोलन नहीं बन पाया?

    सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’

    • By TN15
    • July 18, 2026
    सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम…’