जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, ‘NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार!

जम्मू कश्मीर बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने दावा किया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के सभी विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार है। उन्होंने यह भी साफ किया बीजेपी किसी भी कीमत पर जम्मू कश्मीर में मौजूदा सरकार को अस्थिर कर सरकार नहीं बनाएगी।  20 जुलाई को प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी की उमर अब्दुल्ला के खिलाफ रैली से पहले एक चैनल से बात करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि उनके विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार हैं लेकिन हम लेने को तैयार नहीं. जब हमने सरकार नहीं बनानी तो हम उनके विधायकों क्यों लेंगे। सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि नेशनल कांफ्रेंस के सारे विधायक मुफ्त में आने को तैयार हैं लेकिन हम नहीं लेंगे. हम सरकार तोड़कर सरकार नहीं बनाना चाहते. यह खुद टूटे हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्हें जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने की जरूरत क्या है, वैसे ही जम्मू कश्मीर में सब कुछ उन्हीं का हो रहा है। उन्होंने कहा, “बिना सरकार बनाए वो सब हो रहा है. हमने 370 के लिए बोला कि यह धारा दोबारा यहां नहीं आएगी,  यह अब सरकार ने भी मान लिया है। हमने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा, तो सरकार ने भी यह भी मान लिया। हमने कहा 35 ए दफन हो चुका है तो 35 ए दफन हो चुका है। हमने कहा जमात-ए-इस्लामी से हुर्रियत तक सभी राष्ट्र विरोधी है और सब बैन होगी, वह बैन हो गई।

सुनील शर्मा ने कहा, “प्रदेश में कोई भी राजनीतिक कैदी नहीं है। सब अराजक तत्व हैं। सरकार ने यह भी मान लिया तो हमें सरकार बनाने की जरूरत क्या है। अगर यह सब करने में हमें कहीं मुश्किल होती तो हम यहां सरकार बनाते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बीजेपी सरकार बनाएगी तो मैंडेट लेकर बनाएगी. हम सरकार तोड़कर नहीं बनाएंगे बल्कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे। 20 जुलाई को दिल्ली में उमर अब्दुल्ला के संभावित प्रदर्शन को लेकर सुनील शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने कश्मीर में प्रदर्शन इसलिए रखा क्योंकि पार्टी लोगों को संदेश देना चाहते हैं।

  • Related Posts

    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    भारत के किसी न किसी राज्य में लगातार…

    Continue reading
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    राजस्थान में हो रहे नगर निकाय चुनाव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

    शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

    • By TN15
    • September 1, 2026
    शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

    किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

    • By TN15
    • September 1, 2026
    किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट