राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नकदी, सोने के जेवर और कार बरामद किए गए हैं. तीन आरोपी लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय पुलिस की रिमांड पर हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर कई जगह छापेमारी की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुकल्प के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, एक मोबाइल फोन और उसके पिता के नाम से खरीदी गई डिजायर कार बरामद हुई है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

करुणेश के कब्जे से 15 हजार रुपये नकद बरामद

जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी लवकुश ने चोरी के पैसों से अपनी पत्नी को सोने का लॉकेट गिफ्ट में दिया था. पुलिस ने वो लॉकेट भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा उसके पास से 38 हजार पये नकद भी मिले हैं. वहीं आरोपी करुणेश के कब्जे से 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं और मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

सुनसान जगह पर पैसों का करते थे बंटवारा

इससे पहले अयोध्या पुलिस की टीम तीनों आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास उसे सुनसान जगह पर लेकर पहुंची जहां पर आरोपी चोरी के पैसों  बंटवारा करते थे। इस मामले की जांच के बाद यह बात सामने आई थी कि आरोपी एक जगह इकट्ठे होते थे और पैसों का बंटवारा करते थे. अविनाश शुक्ला को भी पुलिस इस जगह पर लेकर आ चुकी है।

पुलिस ने बरामद की फर्जी रसीदें

पुलिस ने बुधवार को ये भी बताया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों ने श्रद्धालुओं से धन एकत्र करने के लिए फर्जी रसीदों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने बताया कि रसीदें असली रसीदों से काफी मिलती-जुलती थीं और उन पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो भी था, जिससे श्रद्धालुओं के लिए उनकी पहचान करना मुश्किल था। आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा ऑनलाइन रसीद प्रणाली शुरू किए जाने के बाद उन्होंने इस रसीद बुक का इस्तेमाल बंद कर दिया।

  • Related Posts

    Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान…

    Continue reading
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फर्जी रसीद बुक बरामद! 

    अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार