Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी. इस मुद्दे को लेकर कुल 3 याचिकाएं कोर्ट के सामने सुनवाई के लिए लगेंगी। इन याचिकाओं में जांच सीबीआई को सौंपने और विशेष SIT के गठन के मांग की गई है। साथ ही, मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी के गठन की भी मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने किसी स्वतंत्र एजेंसी से ट्रस्ट का फोरेंसिक ऑडिट कराने और मंदिर को मिल रहे दान की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव सार्वजनिक करने की भी मांग की है।
 
सुप्रीम कोर्ट में कौन से जज करेंगे सुनवाई?

सुप्रीम कोर्ट के जिन 3 जजों की बेंच मामले पर सुनवाई करेगी, उसमें चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना शामिल हैं, जो 3 याचिकाएं कोर्ट में सुनवाई के लिए लगने जा रही हैं, उन्हें वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी, वकील अजय कुमार राय और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने दाखिल किया है। याचिकाकर्ताओं ने इसे करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से दखल की मांग की है। एक याचिका में भक्तों के सभी चढ़ावे को पवित्र ट्रस्ट की संपत्ति घोषित करने की मांग की गई है। याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि वज ट्रस्ट का पारदर्शी और भरोसेमंद प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उचित आदेश दे. अब इस मामले में सभी की नजर 13 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है, जहां अदालत इन मांगों और आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फर्जी रसीद बुक बरामद! 

    अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में हुए…

    Continue reading
    नृपेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राय का इस्तीफा क्यों नहीं ?

    राम मंदिर में चंदा चोरी के जिम्मेदार यदि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया की हार से शशि थरूर हुए आगबबूला!

    • By TN15
    • July 10, 2026
    IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया की हार से शशि थरूर हुए आगबबूला!

    G Minus Two Strategy: दुनिया बांटने चले थे अमेरिका-चीन, भारत ने नाकाम कर दी चाल! अपना ली G माइनस टू स्ट्रेटेजी

    • By TN15
    • July 10, 2026
    G Minus Two Strategy: दुनिया बांटने चले थे अमेरिका-चीन, भारत ने नाकाम कर दी चाल! अपना ली G माइनस टू स्ट्रेटेजी

    मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट

    ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध, बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी

    • By TN15
    • July 10, 2026
    ‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध, बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी

    इजरायल ने अमेरिका को उकसाया : डोनाल्ड ट्रम्प ने गुस्से में किया ईरान पर हमला!