Share Market Crash: वे घटिया लोग हैं और उड़ गए ₹8 लाख करोड़!

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ समझौता खत्म हो गया है। इससे शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स में करीब 1,900 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 23,900 अंक से नीचे चला गया। 2.45 बजे सेंसेक्स 1804.50 अंक यानी 2.31% की गिरावट के साथ 76,376.22 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 561.50 अंक यानी 2.30% टूटकर 23,837.20 अंक पर फिसल गया। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये गिरकर 472 लाख करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स के सभी शेयरों में गिरावट आई है। इंडिगो में सबसे ज्यादा 5.14 फीसदी गिरावट आई है। मारुति, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, आईटीसी, कोटक बैंक में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.2% गिरावट के साथ 95.1725 पर खुला। पिछले सत्र में यह 0.46 फीसदी तेजी के साथ 94.9675 पर बंद हुआ था।

दोपहर बाद सेंसेक्स के शेयरों का हाल

1 ट्रेंट 2,923.95 -0.14%
2 इंफोसिस 1,067.00 -0.43%
3 टाइटन 4,576.80 -0.56%
4 इटरनल 287.40 -0.71%
5 सन फार्मा 1,882.90 -1.06%
6 टेक महिंद्रा 1,428.90 -1.19%
7 टाटा स्टील 187.15 -1.37%
8 पावर ग्रिड 280.00 -1.41%
9 एनटीपीसी 348.40 -1.58%
10 टीसीएस 2,056.10 -1.90%
11 एचसीएल टेक 1,145.15 -2.00%
12 एसबीआई 1,016.80 -2.02%
13 बजाज फिनसर्व 1,847.00 -2.05%
14 भारती एयरटेल 1,882.75 -2.19%
15 एचडीएफसी बैंक 810.65 -2.24%
16 आईसीआईसीआई बैंक 1,380.25 -2.42%
17 अडानी पोर्ट्स 1,788.00 -2.52%
18 रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,273.20 -2.56%
19 एक्सिस बैंक 1,306.05 -2.57%
20 कोटक बैंक 371.80 -2.59%
21 एशियन पेंट्स 2,663.70 -2.59%
22 आईटीसी 281.25 -2.65%
23 महिंद्रा एंड महिंद्रा 3,109.00 -2.66%
24 बीईएल 407.75 -2.67%
25 एलएंडटी 3,877.25 -2.86%
26 अल्ट्राटेक सीमेंट 11,302.00 -3.02%
27 हिंदुस्तान यूनिलीवर 2,141.70 -3.09%
28 बजाज फाइनेंस 1,006.55 -3.43%
29 मारुति सुजुकी 13,926.00 -4.24%
30 इंडिगो 5,111.65 -5.28%

क्यों गिरा शेयर बाजार?

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.39 फीसदी गिरावट आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.55 परसेंट नीचे है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी फार्मा में तेजी आई है। पश्चिम एशिया में एक बार फिर से तनाव शुरू हो गया है। अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया है और तेल की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 6.04 फीसदी तेजी के साथ 78.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

धड़ाधड़ तिजोरी से निकालकर लोग गला रहे सोना, गोल्ड की डिमांड भी 70% घटी, क्यों मचा हड़कंप?

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता खत्म हो गया है। उन्होंने ईरान के नेताओं को बीमार मानसिकता वाले लोग बताते हुए कहा कि उनसे बातचीत करने का कोई फायदा नहीं है। ट्रंप ने कहा, “वे घटिया लोग हैं। वे बीमार मानसिकता वाले लोग हैं। उनका नेतृत्व बीमार मानसिकता वाले लोग कर रहे हैं। जहां तक मेरी बात है, उनसे निपटना सिर्फ समय की बर्बादी है।”

  • Related Posts

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर…

    Continue reading
    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    • By TN15
    • July 8, 2026

    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप

    • By TN15
    • July 8, 2026
    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    • By TN15
    • July 8, 2026
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बेटी ने साजिश रच सगी मां की करवा दी हत्या, नौकरी-प्रॉपर्टी को माना रिश्ते से ऊपर!

    • By TN15
    • July 8, 2026
    बेटी ने साजिश रच सगी मां की करवा दी हत्या, नौकरी-प्रॉपर्टी को माना रिश्ते से ऊपर!