वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video 

Landslide in Wayanad : प्रियंका गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। यहां मेप्पाडी के पास कल्लाडी में अचानक हुए लैंड स्लाइड में तीन लोगों को मौत हो गई है। इससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. हादसा वायनाड टनल प्रोजेक्ट इलाके में हुआ है। 2 लोगों को बचाने की खबर भी है, वहीं, 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं. लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, कल्लाडी टनल निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान जमा मलबा खिसकर नीचे आ गया और सड़कें बंद हो गईं. मलबे की चपेट में आने से 5 लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाके में पिछले 24 घंटों में 265 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा बताया गया है कि साइट पर कल से काम बंद था. जो लोग साइट के आसपास घूम रहे थे, वे लैंडस्लाइड के चपेट में आ गए।

 

केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने कहा- स्थिति कंट्रोल में है

 

वायनाड भूस्खलन पर केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा है कि मुझे लगता है कि अभी स्थिति पूरी तरह से राज्य सरकार के कंट्रोल में हैं। अगर उन्हें और फोर्स या एक्सपर्ट्स की जरूरत होगी, तो वह निश्चित रूप से इसकी मांग करेंगे. यह कोई सर्विस नहीं, या मदद नहीं है. यह हमारी जिम्मेदारी है।

 

कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेश जारी

 

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) की मानें तो लगता है कि और भी लोग अभी फंसे हुए हैं। एक चर्च, एक चाय की दुकान और एक बस स्टॉप कीचड़ के नीचे दब गए हैं। लैंड स्लाइड मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, यहां प्रस्तावित वायनाड-मलप्पुरम टनल रोड प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा था. फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी, पुलिस और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

 

प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

 

यनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आपदा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है, ‘भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन खुद राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस और NDRF की टीमें कुछ समय से मौके पर मौजूद हैं, और SDRF की टीमें तथा सिविल डिफेंस के लोग भी वहां पहुंच गए हैं। हम सभी जिला प्रशासन, तिरुवनंतपुरम से आ रहे मंत्रियों टी. सिद्दीक़ और ए.पी. अनिल कुमार, स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।

केसी वेणुगोपाल का आया बयान
इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने नेता केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण वायनाड के कल्लाडी में हुआ भूस्खलन बेहद चिंताजनक है. राज्य सरकार का प्रशासन बचाव और राहत कार्यों में पूरी तरह जुटा हुआ है, और NDRF की टीमें भी जल्द ही तैनात कर दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सभी UDF कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे प्रशासन के राहत कार्यों में पूरा सहयोग दें, और इस आपदा के सभी पीड़ितों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

  • Related Posts

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नांदेड़ से एक ऐसा…

    Continue reading
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सियासत इन दिनों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!