अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबोले बोले- ‘जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें…’

राम मंदिर चंढावा चोरी पर आरएसएस का बड़ा बयान सामने आया है। संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा, ‘श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है. रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है। इस घटना से हम सभी आहत हैं।

दोषियों को मिले कड़ी सजा : RSS

संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था और संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था-श्रद्धा अखंड और अटूट बनी रहे।

जो भ्रम की स्थिति बनी है वो समाप्त हो: RSS

RSS सरकार्यवाह ने कहा, ‘अभी जो भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है वो समाप्त होनी चाहिए. इसे लेकर हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं, शुद्धता और पवित्रता से पूरे धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था और विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा .
उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म और समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करें। अयोध्या में राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच कर रहा विशेष जांच दल (SIT) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के खातों का फिर से ऑडिट करेगा क्योंकि प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का संकेत मिला है. पुन: ऑडिट में निर्माण-संबंधी व्यय के साथ-साथ दान के रूप में प्राप्त आभूषण और सोने और चांदी की अन्य वस्तुओं को भी शामिल किया जाएगा।

  • Related Posts

    क्या केवल पूजा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं?

      कर्म, सत्य और धर्म का वास्तविक अर्थ*…

    Continue reading
    अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन पहुंचे यात्रियों की भीड़, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    बिना रजिस्ट्रेशन वाले तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या केवल पूजा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं?

    • By TN15
    • July 3, 2026
    क्या केवल पूजा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं?

    हरियाणवी लघुकथा का प्रथम प्रतिनिधि संकलन : ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’

    • By TN15
    • July 3, 2026
    हरियाणवी लघुकथा का प्रथम प्रतिनिधि संकलन : ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबोले बोले- ‘जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें…’

    • By TN15
    • July 3, 2026
    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबोले बोले- ‘जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें…’

    पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, ‘…तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे’

    • By TN15
    • July 3, 2026
    पंजाब कांग्रेस में रार! आर-पार के मूड में चरणजीत सिंह चन्नी, ‘…तो मैं और मेरे खेमे के नेता घर बैठ जाएंगे’

    महिलाओं को मिला किसान का दर्जा, विधानसभा से महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पास

    • By TN15
    • July 3, 2026
    महिलाओं को मिला किसान का दर्जा, विधानसभा से महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पास

    सैनिकों की शहादत को लेकर देश और संसद को गुमराह करना बहुत आपत्तिजनक

    • By TN15
    • July 3, 2026
    सैनिकों की शहादत को लेकर देश और संसद को गुमराह करना बहुत आपत्तिजनक