Donald Trump: ट्रंप ने फिर किया दावा- गिर चुके थे 11 प्लेन, कहा -भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध रोककर 3 करोड़ लोगों को बचाया 

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े परमाणु युद्ध को रोक दिया था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी देकर युद्ध रोका। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ट्रेड पॉलिसी ने उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान आठ युद्धों को रोकने में मदद की। ट्रंप ने कहा कि ऐसा करके उन्होंने 3 करोड़ लोगों की जान बचाई।

गुरुवार को CNBC को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आयात शुल्क को लेकर बड़े-बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव का इस्तेमाल करके उन्होंने अकेले कई संघर्षों का रोका। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर दोनों देश लड़ाई जारी रखते हैं, तो वे 200 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। मैंने टैरिफ की वजह से 8 युद्ध रोके- भारत और पाकिस्तान के बीच भी। मैंने बहुत कुछ किया- 8 युद्ध रोके। हर कोई इसे मानता है और उन आठ में से पांच युद्ध टैरिफ की वजह से रुके थे।

भारत-पाकिस्तान को टैरिफ धमकी का दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल मई में हुए टकराव के समय को याद करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली और इस्लामाबाद को चेतावनियां दी थीं। ट्रंप ने कहा, “मैंने कहा कि अगर आप लड़ते रहे, तो मैं आपके देश पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। यही बात मैंने दूसरे देश से भी कही। मैंने भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ ऐसा किया।”

ट्रंप बोले- 3 करोड़ लोगों की बचाई जान

ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देश परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहे थे, जिसे रोककर उन्होंने 3 करोड़ लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा, 11 विमान मार गिराए गए थे। वे युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। वे परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं।
  • Related Posts

    दौलत छोड़कर जाओगे तो 3 पीढ़ी में खत्म हो जाएगी, संस्कार, अनुशासन और हुनर छोड़कर जाओगे तो 7 पीढ़ी तक राज करेगी!

     7 पीढ़ियों का राज – रॉकफेलर परिवार का…

    Continue reading
    ‘भारत को कभी नहीं बेचेंगे ड्रोन’, तुर्की की चर्चित कंपनी Baykar के प्रमुख का जहरीला बयान, पाकिस्तान प्राथमिकता

    अंकारा: तुर्की की ड्रोन बनाने वाली कंपनी ‘बायकर’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हिंदुत्व राष्ट्रवाद का एक और नमूना..’: छत्तीसगढ़ HC ने एक टिप्पणी की और RSS पर भड़क गए असदुद्दीन ओवैसी

    • By TN15
    • July 3, 2026
    ‘हिंदुत्व राष्ट्रवाद का एक और नमूना..’: छत्तीसगढ़ HC ने एक टिप्पणी की और RSS पर भड़क गए असदुद्दीन ओवैसी

    ‘बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर…’, मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन

    • By TN15
    • July 3, 2026
    ‘बहुत सुलझे हुए, बड़े लीडर…’, मनीष तिवारी के बागी तेवर पर कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन

    राकेश टिकैत की सलाह पर ध्यान दें अभिजीत दीपके, संगठन मजबूत करना होगा!

    • By TN15
    • July 3, 2026
    राकेश टिकैत की सलाह पर ध्यान दें अभिजीत दीपके, संगठन मजबूत करना होगा!

    दलितों के मंदिर-प्रवेश आंदोलन पर डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के विचार : सामाजिक सुधार से मानव गरिमा की खोज तक

    • By TN15
    • July 3, 2026
    दलितों के मंदिर-प्रवेश आंदोलन पर डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के विचार : सामाजिक सुधार से मानव गरिमा की खोज तक

    Donald Trump: ट्रंप ने फिर किया दावा- गिर चुके थे 11 प्लेन, कहा -भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध रोककर 3 करोड़ लोगों को बचाया 

    • By TN15
    • July 3, 2026
    Donald Trump: ट्रंप ने फिर किया दावा- गिर चुके थे 11 प्लेन, कहा -भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध रोककर 3 करोड़ लोगों को बचाया 

    प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- ‘BJP को हराना है तो…’

    • By TN15
    • July 3, 2026
    प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- ‘BJP को हराना है तो…’