बिजनौर में ओवैसी का शक्ति प्रदर्शन, मुस्लिम-दलित समीकरण साधने की कोशिश, सपा की बढ़ेगी टेंशन?

उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन तलाश रहे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज बिजनौर के नजीबाबाद में ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें वे पश्चिमी यूपी में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर न सिर्फ अपने लिए समीकरण तलाशेंगे, बल्कि उनकी राजनीतिक सरगर्मी ने विपक्ष में सपा की चिंताएं बढ़ा दीं हैं। इस कार्यक्रम के बारे में पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने बताया कि मौजूदा सरकार और मुख्य विपक्षी दल ने मुसलमान, पीड़ितों, वंचित वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार और भेदभाव किया है. दोनों ने मिलकर इन्हें राजनीतिक अछूत बना दिया है। इन्हीं मुद्दों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी जनसभा करेंगे, इसके अलावा और भी मुद्दे रहेंगे, जिसमें इस बेल्ट के गन्ना किसानों की समस्याएं  प्रमुख रूप से रहेंगी। इसके अलावा शादाब चौहान ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी भारतीय जनता पार्टी को हारने के लिए सभी दलों को एक साथ मिलकर लड़ने की अपील कर चुके हैं, उनसे हाथ मिलाने को तैयार हैं।

क्यों चुनी नजीबाबाद सीट ?

बिजनौर जनपद की नजीबाबाद सीट एक मुस्लिम बाहुल्य सीट है, यहां दलित-मुस्लिम समीकरण किसी की भी जीत की कुंजी बन सकते हैं। इसी के तहत ही असदुद्दीन ओवैसी ने इस जगह को अपनी जनसभा के लिए चुना है। इसके साथ ही यहां किसानों और मजदूरों की स्थिति भी चिंताजनक है, जिसके जरिए वे इसे अपने पक्ष में भुनाने के लिए कोशिश करते दिख रहे हैं। नजीबाबाद सीट से हाजी तस्लीम समाजवादी पार्टी के विधायक हैं, लिहाजा असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी सपा के लिए टेंशन वाली है। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

यूपी में सक्रिय हैं असदुद्दीन ओवैसी

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की गोलबंदी तेज हो चुकी है। असदुद्दीन ओवैसी इससे पहले बहराइच में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हालांकि उन्हें पिछले विधानसभा चुनावों में उतनी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन बीते बिहार विधानसभा चुनावों में ओवैसी की पार्टी ने जिस तरह चौंकाया था, उससे विपक्षी पार्टियों के कान खड़े हैं।

  • Related Posts

    कमाल अख्तर ने सपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, भारी पड़ीं सांसद रुचि वीरा!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक…

    Continue reading
    बहराइच में तेंदुए का आतंक, आबादी में घुसकर 8 लोगों पर किया हमला; पकड़ने के लिए पिंजरा तैनात
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

    उत्तर प्रदेश में बहराइच जनपद के खैरटिया गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध जारी

    • By TN15
    • June 30, 2026
    अनमोल इंडस्ट्रीज, ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध जारी

    लोकतंत्र पर मंडराते खतरे : 1 जुलाई को गांधी भवन, भोपाल में पीपुल्स सेंसस वॉच की महत्वपूर्ण बैठक

    • By TN15
    • June 30, 2026
    लोकतंत्र पर मंडराते खतरे : 1 जुलाई को गांधी भवन, भोपाल में पीपुल्स सेंसस वॉच की महत्वपूर्ण बैठक

    भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा?

    • By TN15
    • June 30, 2026
    भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा?

    भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा?  

    • By TN15
    • June 30, 2026
    भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा?  

    कमाल अख्तर ने सपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, भारी पड़ीं सांसद रुचि वीरा!

    • By TN15
    • June 30, 2026
    कमाल अख्तर ने सपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, भारी पड़ीं सांसद रुचि वीरा!

    उत्तराखंड में SIR अभियान तेज, 99% से अधिक गणना फॉर्म वितरित, CEO ने समीक्षा कर दिए अहम निर्देश   

    • By TN15
    • June 30, 2026
    उत्तराखंड में SIR अभियान तेज, 99% से अधिक गणना फॉर्म वितरित, CEO ने समीक्षा कर दिए अहम निर्देश