IND Vs IRE: ‘वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा’, आयरलैंड दौरे पर टीम में नहीं मिला मौका तो सोशल मीडिया पर भड़के फैन्स

आयरलैंड-भारत के बीच बेलफास्ट के मैदान पर दोनों टी20 सीरीज के मुकाबले खेले गए थे।  आयरलैंड ने इस सीरीज को 2-0 से जीत लिया है। आयरलैंड दौरे पर सभी को उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी अपना पहला इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए दिखेंगे, लेकिन दुखद ऐसा नहीं हुआ. वैभव और उनके फैंस का इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। बेलफास्ट में खेले गए दोनों टी20 मुकाबलों में वैभव को अपना डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस के मन में इसको लेकर गुस्सा साफ झलक रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने छोटी सी उम्र में काफी बड़े रिकोर्ड्स को चकना-चूर किया है। इसकी वजह से उनके डेब्यू का इंतजार हर किसी को बड़ी बेसब्री से था, लेकिन न उनको पहले मैच में मौका मिला न ही दूसरे में।
भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर दोनों मुकाबलों में गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। कप्तान अय्यर ने जब प्लेइंग-11 का ऐलान किया था, तब टीम में दो खिलाड़ियों का डेब्यू होना था, लेकिन वैभव का नाम इसमे शामिल नहीं था। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेड्गे दोनों ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू दूसरे टी20 सीरीज के मुकाबले में कर लिया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव और वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेड्गे को टीम की तरफ से खेलने का मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी का नाम टीम में न देखकर फैंस को निराशा हुई और सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विष्य बन गया। एक यूजर ने कहा कि वैभव को टीम में सिर्फ टिकट बेचने के लिए रखा है वहीं एक और ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में होना जरूरी है।

तीसरे यूजर ने गौतम गंभीर को निशाना बनाते हुए कहा,’मैं चाहता हूं इंडिया हार जाए गौतम गंभीर का सारा घमंड टूट जाएगा,101 लोगों को राजभोग खिलाऊंगा। देखा मैंने बोला था वैभव आज नहीं खेलेगा। घमंड़ी गंभीर वैभव को आज फिर से नहीं खिलाया. प्रिंस को प्रसिद्ध की जगह मौका दिया, सुंदर की जगह सूर्यांश को टीम में लाए गया. बेचारा वैभव ऐसे ही पानी पिलाता रह जाएगा. बिहारी से क्या दुशमनी समझ में नहीं आता,अगर इशान किशन झारखंड से नहीं खेलता, बिहार से खेलता तो इशान को भी टीम में शामिल नहीं करते।

  • Related Posts

    13 साल की उम्र में घर से भाग गए थे जमशेद आलम, T20 डेब्यू में लगातार 4 विकेट से मचाया तहलका
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रविवार को जमशेद…

    Continue reading
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा