पुणे: सिया ने पहले भी की थी मंगेतर केतन को मारने की कोशिश, हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट!

महाराष्ट्र के पुणे जिले में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक केतन विशाल अग्रवाल की सुनियोजित तरीके से खाई में धक्का देकर हत्या की गई और फिर उसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने मंगलवार को यह सनसनीखेज खुलासा किया। हालांकि केतन की मौत पर उसकी मंगेतर ने बताया था कि ट्रेकिंग के दौरान पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। पुलिस ने अचानक हुई मौत का मामला दर्ज किया. शुरुआत में इस मामले को एक सामान्य हादसा मानते हुए आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज की थी. लेकिन जब जांच गहराई से आगे बढ़ी, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. मोबाइल रिकॉर्ड्स में सिया और एक अन्य युवक के बीच 2,004 फोन कॉल्स, घटना से पहले इंटरनेट कनेक्शन बंद किया जाना, लापता पासपोर्ट और अंतिम संस्कार के सिर्फ चार दिन बाद आरोपी का मृतक के घर पहुंचना जैसे सुरागों ने पूरी कहानी बदल दी। जांच में खुलासा हुआ कि यह कोई दुखद दुर्घटना नहीं, बल्कि बेहद सुनियोजित साजिश थी. इस प्लान को दो बार अंजाम देने की कोशिश की गई और आखिरकार उसी किले की दूसरी यात्रा के दौरान हत्या को अंजाम दे दिया गया.

 

पुलिस हिरासत में कबूल किया जुर्म

 

पुलिस ने इस मामले के आरोपी सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है. केतन की मौत के अगले दिन उसका शव खाई से बरामद किया गया. उससे अगले दिन सिया का बर्थडे था. बता दें कि फरवरी 2026 में केतन और सिया की सगाई हुई थी. पुणे जिले के गहुंजे में रहने वाले 26 साल के केतन एक रियल एस्टेट कारोबारी थे. सिया और केतन की सगाई एक तयशुदा शादी थी. बताया जा रहा है कि यह रिश्ता परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरता हुआ दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने बताया कि केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल का जन्मदिन मनाने के लिए 18 जून को लोहगढ़ ट्रेकिंग पर गए थे। दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी। खबरों के मुताबिक, दोनों परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान में 17 करोड़ रुपये में एक महल बुक किया था और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो निजी विमानों की व्यवस्था की गई थी. सिया ने शुरुआत में पुलिस को बताया कि तस्वीर खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया. तीन घंटे चले बचाव अभियान के बाद बचाव दल ने केतन का शव बाहर निकाला।
केतन की मां सिया गोयल के साथ शादी की खरीदारी करने के लिए गईं थीं. उन्होंने बताया कि मैं उससे कई बार मिली थी। हम अक्सर साथ में खरीदारी और खाना खाने जाते थे, फिर भी हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह की इंसान हो सकती है।
 

कौन है सिया का प्रेमी चेतन चौधरी?

 

इधर केतन और सिया का परिवार उन दोंनों की शादी की तैयारियों को लेकर व्यवस्था कर रहे थे वहीं सिया पहले से ही किसी और के साथ प्रेम संबंध में थी। सिया चेतन चौधरी चौधरी के साथ एक साल से प्रेम संबंध में थी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वे एक दूसरे को 1 साल से जानते थे. 1 जनवरी से 18 जून तक सिया और चेतन ने 2004 फॉन किए।

इन 6 महीनों में उन्होंने 238 घंटे बातचीत की। जांच में यह भी सामने आया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे अपने तथा चेतन के रिश्ते में बाधा मानती थी. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि साजिश के तहत सिया घूमने के बहाने केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई, बाद में चेतन को भी वहां बुलाया गया और दोनों ने मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

 

इस दिन किया गया पहला प्रयास

 

केतन को मौत की नींद सुलाने का पहला प्रयास 14 जून को किया गया था। सिया केतन को लोहागढ़ किले में वापस लेकर गई। इस प्लान में चेतन चौधरी शामिल था। आरोप है कि उस दिन उन्होंने डर का फायदा उठाने का तरीका चुना था। एक सांप का दिखना, अचानक से डर का माहौल बनाना, इतना सदमा और भ्रम पैदा करना कि केतन खाई के किनारे की ओर धकेल दिया जाए।

उन्होंने सांप के हमले का नाटक करके दहशत फैलाने की कोशिश की. लेकिन कुछ गड़बड़ हो गई. केतन, जो अपने आसपास हो रही साजिशन घटनाओं से बेखबर था, इस बात से अंजान था कि उसके साथ ट्रेकिंग पर आए दोस्तों और मंगेतर ने कुछ और ही प्लान बना रखा था. उसने वैसा व्यवहार नहीं किया जैसा उन्होंने चाहा था। वह किनारे की ओर पीछे नहीं हटा. वह गिरा नहीं. इस वजह से पहला अटेम्पट फेल हो गया।

 

 

दूसरे प्लान में पिकनिक का दिया सुझाव

 

14 जून के असफल प्रयास के बाद जो कुछ हुआ, उसके लिए सिया को एक कारण ढूंढना पड़ा. एक ऐसा विश्वसनीय और मासूम सा लगने वाला कारण जिससे केतन को एक बार फिर उसी किले में वापस लाया जा सके. उसे यह कारण अपने जन्मदिन में ही मिल गया. सिया गोयल का जन्मदिन 19 जून को था।
उन्होंने केतन से कहा कि वह इसे लोहागढ़ किले में मनाना चाहती हैं. उन्होंने किले में पिकनिक का सुझाव दिया, कुछ निजी, कुछ यादगार. उन्होंने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को बुलाया. उन्होंने एक समूह बनाया. उन्होंने इसे एक भव्य उत्सव की तैयारी जैसा बना दिया. केतन, जिसने पहले ही अपनी प्रेमिका के जन्मदिन के लिए महाबलेश्वर के एक आलीशान रिसॉर्ट में 40 कमरे बुक करा रखे थे वह मान गया।
वह साथ ही साथ जन्मदिन का सरप्राइज भी प्लान कर रहा था। उसे शक करने का कोई कारण नहीं था कि पिकनिक का फैसला उसकी प्रेमिका की उस जगह पर समय बिताने की इच्छा के अलावा कुछ और हो सकता है, जहां वह समय बिताना चाहती थी। वह किले में वापस चला गया।

इसके बाद 18 जून को यह ग्रुप लोहागढ़ पहुंचा। हालांकि चेतन चौधरी उस में शामिल नहीं था।  उसने अपना फोन दुकान पर छोड़ दिया था. फिर यह पूरा ग्रुप किले की एक ऐसी जगह पर पहुंचा जहां से गहरी खाई नीचे जा रही थी। इस बीच चेतन भी आ गया।

मृतक केतन के पिता ने बताया कि इसके बाद सिया और चेतन उसके साथ ऊपर गए और पीछे से उसके कुछ मारा और फिर नीचे फेंक दिया. केतन 400 फीट की ऊंचाई से गिर गया और खाई से टकराने के बाज मौत हो गई। फिर सिया ने पुलिस को झूठी कहानी रचकर सूचना दी।

 

 

इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट

 

सिया ने केतन की मौत की खबर फैलने के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी शेयर की।  जिसमें उसने लिखा कि तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़कर चले गए. जब हम शादी के बेहद करीब थे, तब तुम मुझे छोड़कर चले गए. मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया।

सिया ने आगे लिखा कि मैंने सपने देखे थे, मेरे मन में कई सवाल थे जिनके जवाब मुझे कभी नहीं मिलेंगे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तब तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। उस इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी अब पुलिस जांच का हिस्सा है, जिसकी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: प्रेमी के लिए ले ली सुहाग की जान, MVI पत्नी ने ट्रेन में कराया मर्डर, शूटर सहित 3 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

     प्रेमी के लिए पति की हत्या इन दिनों…

    Continue reading
    चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-26 में शनिवार शाम एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला : 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 27, 2026
      किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला : 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज

    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट

    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    अखिलेश यादव के जुबानी हमले के बीच जयंत चौधरी की PM मोदी से मुलाकात, बताया क्या हुई बात?

    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल