अंबेडकरनगर में मंडप से लौटी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को दिखाया आपत्तिजनक वीडियो, युवती ने खाया जहर

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के एक गांव में आई एक बारात बिना शादी किए ही बैरंग लौट गई, जिसकी वजह बना दुल्हन का कथित प्रेमी, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर न केवल दूल्हे को असलहा दिखाकर धमकाया, बल्कि द्वारपूजा से ठीक पहले उसे दुल्हन की कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी दिखा दी। इस पूरी घटना से आहत होकर दुल्हन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्य आरोपी (प्रेमी) के एक साथी को हिरासत में ले लिया गया है।

 

 

आरोपियों ने दुल्हन का अश्लील वीडियो दिखाकर बनाया दवाब

 

अम्बेडकरनगर टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुआरिया पुंथार में जनपद अयोध्या के कुमारगंज थाना अंतर्गत निवासी संदीप चौहान की बारात आई थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था, तभी गांव के ही शुभ लाभ ने अपने दो अन्य साथियों अरुण और कृष्णा के साथ मिलकर कार्यक्रम में खलल डाला दिया।

आरोपियों ने दूल्हे संदीप चौहान को रोककर उसके साथ मारपीट की और तमंचा (कट्टा) दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने दूल्हे को युवती की कुछ आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो दिखाई और शादी न करने का दबाव बनाया। वीडियो देखने और धमकी मिलने के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मध्यस्थता कर शादी न करने का फैसला लिया गया और बारात बिना शादी किए ही अयोध्या वापस लौट गई।
 

 

शादी टूटने और समाज में बदनाई के चलते दुल्हन ने खाया जहर

 

 

शादी टूटने और समाज में हुई इस पूरी घटना से आहत होकर दुल्हन जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। मगर परिजनों को जैसे ही इसकी भनक हुई, उन्होंने तुरंत उसे सीएचसी टांडा पहुंचाया। समय पर मिले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

थाने पहुंची पीड़िता ने अपना दर्द साझा किया, उसने बताया कि ‘शुभ लाभ चौहान, अरुण और कृष्णा ने मुझे कट्टा दिखाकर जबरदस्ती मेरी गलत वीडियो बनाई थी और धमकी दी थी कि किसी को बताओगे तो घर वालों को मार देंगे. जब दूल्हा घर आया, तो इन तीनों ने मिलकर उसे दो-चार थप्पड़ मारे, कट्टा दिखाया और वो वीडियो दिखाई, इसके बाद बारात लौट गई। बारात लौटने के दुख और सदमे में मैंने जहर खा लिया था. ‘मैं चाहती हूं कि इन तीनों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

 

 

पुलिस ने आरोपी के एक साथी को किया गिरफ्तरा, अन्य की तलाश जारी

 

इस मामले में  पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी टाण्डा ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और स्थिति को शांत कराया था। पीड़ित कन्हाई लाल की तहरीर के आधार पर थाना टांडा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 156/26 पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • Related Posts

    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

    Continue reading
    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    • By TN15
    • August 27, 2026
    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प