महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाडी देवस्थान में आज शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप (असेंबली हॉल) की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 32 जख्मी हुए हैं, घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे। हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। शनिवार होने की वजह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। कई एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं. मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं. ज़िला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में जख्मी हुए श्रद्धालुओं के इलाज के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक रूप से हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

मेघना बोर्डिकर ने डीएम और एसपी से किया संपर्क

हादसे के बाद परभणी की गार्जियन मिनिस्टर मेघना बोर्डिकर ने पूरी घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है और स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही हैं। उन्होंने डीएम और एसपी से संपर्क किया है और उन्हें तुरंत सभी जरूरी राहत उपकरण और क्रेन मौके पर भेजने का निर्देश दिया। इसी तरह, NCP विधायक राजेश विटेकर और ज़िले के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया है और उन्हें बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    जम्मू-कश्मीर सरकार ने आयुष्मान भारत PM-JAY SEHAT स्कीम…

    Continue reading
    टीकमगढ़ सीएमओ ओमपाल भदौरिया के काले कारनामें
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    विभाग के एसीएस संजय दुबे की मेहरबानी से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?