‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

वैभव सूर्यवंशी ऐसा नाम है जो अभी क्रिकेट जगत पर छाया हुआ है। वह आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की नेशनल टीम में चुने गए हैं। वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं। ये रिकॉर्ड अभी तक सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव अभी 15 साल के हैं। वैभव की तुलना कई लोग सचिन से करने लगे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि ये तुलना बंद कर देनी चाहिए।

पीटीआई से बात करते हुए भारत के पूर्व कप्तान कृष्णामाचारी श्रीकांत ने लोगों से अपील की है कि सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना न करें। उन्होंने सचिन को क्रिकेट का भगवान बताया और वैभव को भगवन का बेटा।

उन्होंने कहा, “चलिए अब सचिन और वैभव सूर्यवंशी की तुलना न करें. बात यहीं खत्म करते हैं।  क्रिकेट के भगवान हैं सचिन और मेरा मानना है कि यह लड़का, वैभव सूर्यवंशी, भगवान का बेटा. इसे ऐसे ही रहने दें. मैं उन 2 खिलाड़ियों की तुलना करने में विश्वास नहीं रखता, जो अलग-अलग दौरे में खेले हों. इसलिए सचिन की तुलना किसी से न करें. सचिन, सचिन हैं. उनके आस पास कोई नहीं पहुंच सकता. सचिन और वैभव सूर्यवंशी की तुलना करने का कोई मतलब नहीं है।

 

‘वह टिककर भी खेल सकते हैं’

 

उन्होंने आगे कहा, “वैभव सूर्यवंशी का IPL और T20 क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है. U-19 क्रिकेट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. उनके शॉट खेलने की क्षमता अद्भुत है. जिस तरह वो शॉट खेलते हैं, उनकी कलाई की रफ्तार, बैट की रफ्तार और बैट स्विंग कमाल का है. मुझे यह भी लगता है कि उनका दिमाग बहुत स्थिर है। अगर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेली उनकी पारी देखें तो जब उनकी टीम दबाव में थी, तब वे क्रीज पर डटे रहे और शानदार पारी खेली. उनमें रन बनाने और खेल पर हावी होने की भूख है, जो बात मुझे उनकी सबसे अच्छी लगती है. वह क्रीज पर टिककर भी खेल सकते हैं।
पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आगे कहा, “मेरे अनुसार वैभव सूर्यवंशी का भविष्य उज्जवल है। उनकी तुलना किसी से नहीं की जाए। जैसे वह हैं, उन्हें रहने दें. जैसा उनका खेलने का स्वाभाव है, उसी तरह उन्हें आगे बढ़ने दें, जैसे वह खेलना चाहते हैं. हमें बस चाहिए कि उनका हौसला बढ़ाएं।
वैभव सूर्यवंशी अभी इंडिया ए स्क्वॉड के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया फाइनल में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी है, अब फाइनल भिड़ंत 21 जून को होगी।

  • Related Posts

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में…

    Continue reading
    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी