चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर रहेंगे, जहां वो कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।  सीएम योगी राम मंदिर में रामलला दर्शन और पूजा अर्चना भी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक उनके कार्यक्रम के दौरान राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को उनसे दूरी बनाने को कहा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ से उचित दूरी बनाये रखने को कहा है। ऐसा बताया जा रहा है की SIT की निष्पक्षता बनाये रखने के लिए ऐसा कहा गया है। ,

 

चंपत राय से दूरी बनाने को कहा

 

राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बनी तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम भी इन दिनों अयोध्या में है और परिसर के अंदर ही ट्रस्ट के कर्मचारियों और ट्रस्टियों से पूछताछ कर रही हैं। इनमें महासचिव चंपत राय के साथ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा भी शामिल हैं, जिनसे भी पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि इसी वजह से चंपत राय को सीएम योगी से दूरी बनाने के लिए कहा गया है।

 

19 जून को अयोध्या जाएंगे सीएम योगी

 

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे में रहेंगे. इस दौरान वो अयोध्या के रुदौली में 72 परियोजनाओं का लोकार्पण और 51 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वो मेडिकल कॉलेज हुनहुना, थाना बाबा बाजार का लोकार्पण, वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण करेंगे, यहां पर उनकी एक जनसभा भी होगी।
सीएम योगी श्री दिगंबर जैन मंदिर 101 भगवान का उद्घाटन करेंगे. रामदास की छावनी, अयोध्या धाम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और अयोध्या धाम में स्थित वैक्स म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे।

 

सीएम योगी के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम

 

– सीएम योगी सुबह 10.45 से 10.55 तक मां कामाख्या मंदिर दर्शन और पूजा करेंगे.
– सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
– दोपहर 3 बजे सीएम योगी विकास कार्यक्रमों के बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।
– शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे।

  • Related Posts

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    आईआईटी कानपुर (IITK) द्वारा अपनी एक महिला संकाय…

    Continue reading
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा