इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

हरिद्वार राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान कुंभ 2026 उत्तराखंड :

 

हरिद्वार-भारतीय किसान यूनियन के द्वारा उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में वीआईपी घाट और लाल कोठी पर आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान कुंभ 2026 में आज देश के अलग-अलग राज्यों से आए किसानों ने हिस्सा लिया साथ ही हरिद्वार की सीमा से लगे जनपदों से किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से भंडारा व लंगर की सेवा लेकर वीआईपी घाट व लाल कोठी पहुंचे
मुख्य सभा स्थल पर सवेरे से ही किसान बड़ी संख्या में पंचायत में हिस्सा लेने के लिए वीआईपी घाट आए।

 

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने कहा कि देश के किसान मजदूर आदिवासी दलित शोषित पिछड़ों के सामने अनेकों चुनौती चट्टान के समान खड़ी है जिससे हम सभी को नीतिगत फैसलों के साथ में निपटना होगा आज की सरकारे देश हित में कम कॉर्पोरेट के हित में लाभकारी फैसले ले रही है जिससे पूरा देश पूर्ण रूप से प्रभावित है प्रतिदिन समाचार पत्रों व सोशल मीडिया पर महंगाई की खबर देखने व सुनने को मिलती है इससे मध्यम वर्ग को गहरी चोट पहुंची है क्योंकि आय के साधन सीमित हो गए हैं ऐसे में परिवार का पालन पोषण चुनौती बना हुआ है भारत अमेरिका व्यापार समझौता अगर लागू होता है तो देश का किसान हँसिये पर चला जाएगा इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है उन्होंने संगठन से अपील की आप सभी गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करें जिससे आंदोलन को ऊर्जा मिलेगी।

 

आज शिविर में महाराष्ट्र के प्रभारी चंद्रशेखर पाटिल व प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र ताई रूपाली पाटील हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम सिंह ठाकुर जम्मू कश्मीर के युवा के अध्यक्ष विनोद कोतवाल बिहार चंपारण के अध्यक्ष नंदलाल यादव हरियाणा से राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सरौत उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता प्रदेश महासचिव उत्तराखंड दर्शन सिंह उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा जी युवा अध्यक्ष अनुज सिंह राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा जम्मू कश्मीर प्रभारी कुशलपाल सिंह आर्य वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद से अनिल चौधरी जी प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पवन खटाना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी रामकिशोर पटेल प्रहलाद सिंह कंचन सिंह आदि मौजूद रहे आज की सभा का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पवन खटाना जी ने किया और अध्यक्षता सरदार हरि सिंह जी ने की आगामी दिवस में जारी चिंतन शिविर में देश हित के सभी मुद्दों पर जनता से विचार विमर्श कर नीतिगत फैसले भारतीय किसान यूनियन के द्वारा लिए जाएंगे।

  • Related Posts

    बस सारी जिम्मेदारी आम जनता पर थोप दी जाएगी? 

    उत्तर प्रदेश के लखनऊ में AIMIM के राष्ट्रीय…

    Continue reading
    मसूरी में 600 प्रशिक्षु आईएएस और एक सवाल
    • TN15TN15
    • December 3, 2025

    “उंगलियों पर हल होने वाला सवाल और भविष्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    • By TN15
    • August 5, 2026
    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    • By TN15
    • August 5, 2026
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    • By TN15
    • August 5, 2026
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    • By TN15
    • August 5, 2026
    वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

    E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- ‘तुरंत हटाएं सभी पोस्ट’

    • By TN15
    • August 5, 2026
    E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- ‘तुरंत हटाएं सभी पोस्ट’

    गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख

    • By TN15
    • August 5, 2026
    गिरिराज सिंह ने महबूबा को बताया था आतंकी, अब आया PDP का जवाब, केंद्रीय मंत्री को दी ये सीख