‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ…’, वर्ल्ड कप में नया बवाल, फीफा पर लगे गंभीर आरोप

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ हुआ। सोमवार को खेला गया यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है. इस मुकाबले के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि ईरान फुटबॉल टीम के हेड कोच आमिर घालेनोई ने फीफा पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है और टीम को अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया गया।

ईरान टीम के कप्तान मेहदी तारेमी, कोच आमिर घालेनोई और मिडफील्डर मोहम्मद मोहेबी निराश व्यक्त कर चुके हैं कि बार-बार सामान को इधर से उधर ले जाने के कारण टीम की तैयारियों पर असर पड़ा है।

 

अमेरिका छोड़कर चले जाओ

कोच घालेनोई ने कहा कि सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद ईरान टीम को तुरंत अमेरिका छोड़कर मेक्सिको में अपने ट्रेनिंग कैम्प में वापस जाने के लिए कहा गया। कोच ने निराश व्यक्त करते हुए कहा, “आज के मैच के बाद उन्होंने हमसे कहा कि आपको तुरंत यहां से जाना होगा. जबकि आज का दिन रिकवरी के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण है।

“हमारी टीम उत्पीड़न का शिकार”

ईरान टीम के कोच ने यह भी कहा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले उनकी टीम उत्पीड़न का शिकार रही है. घालेनोई ने कहा, “इस पूरे वर्ल्ड कप में हमारी टीम सबसे ज्यादा उत्पीड़ित रही है. हमारा संघ यहां नहीं है, हमारी मीडिया और मैनेजमेंट भी यहां नहीं है.”
बताते चलें कि ईरान के खिलाड़ियों को पहले वीजा संबंधी दिक्कतें आईं, क्योंकि ईरान के ग्रुप स्टेज के सभी अमेरिकी धरती पर ही खेले जाने हैं. ईरान की टीम पहले लॉस एंजेलिस में अपना ट्रेनिंग कैम्प लगाने वाली थी, लेकिन तनावपूर्ण हालातों के बीच ईरान टीम को मेक्सिको में अपना बेस कैम्प लगाना पड़ा।
  • Related Posts

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    सऊदी सेना और सरकार से जुड़े सूत्रों के…

    Continue reading
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    यदि आप सोचते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?