लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक्स पोस्ट पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘फर्जी’ बताया है। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा है कि “राहुल गांधी खुद ही फर्जी हैं। इसी लिए वे फर्जी वीडियो शेयर करते हैं.” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी ने जो वीडियो पोस्ट किया है, रेलवे ने उस वीडियो का खंडन किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि रेलवे ने बताया है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।
राहुल गांधी का सोशल मीडिया ब्लॉक करने की मांग
क्या थी राहुल गांधी की पोस्ट?
राहुल गांधी ने कहा कि, “चुनाव के वक्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतजाम कर लेती है और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है – भीड़, घुटन, और बेबसी. इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती. पर मैं वादा करता हूँ – हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे. हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा. 17 जून, कोटा. यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।







