पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!

मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शरद पवार ने संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से तुलना पर शरद पवार ने सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। यह एक संवैधानिक पद है. इस पद की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है।

नेहरू से पीएम मोदी की तुलना उपयुक्त नहीं- शरद पवार

शरद पवार ने आगे कहा, “देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में उनका सम्मान किया जाना अच्छी बात है. लेकिन क्या जवाहरलाल नेहरू के कार्यों उपलब्धियों की तुलना किसी और से की जा सकती है, यह एक बड़ा प्रश्न है. नेहरू जिस दौर में प्रधानमंत्री बने थे, वह देश की आजादी के तुरंत बाद का समय था। वह कालखंड अनेक कठिनाइयों, चुनौतियों और संघर्षों से भरा हुआ था.” उन्होंने कहा कि नेहरू से पीएम मोदी की तुलना करना उपयुक्त नहीं है।

9 जून 2024 को तीसरी बार पीएम बने मोदी

बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार (10 जून) को 4399 दिनों के लगातार कार्यकाल के साथ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू 4398 दिनों तक इस पर काबिज रहे। पहली बार 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनका दूसरा कार्यकाल 30 मई 2019 को शुरू हुआ था. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनावों में एक और निर्णायक जीत के बाद मोदी ने नौ जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
शरद पवार ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर इंदिरा गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने पर महाराष्ट्र के बीजेपी के मंत्री गिरीश महाजन की आलोचना की। दरअसल, अमृतसर के दमदमी टकसाल में गिरीश महाजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए लोगों को शहीद बता दिया। उनके इस बयान पर कांग्रेस और आप ने भी निशाना साधा। महाराष्ट्र के मंत्री के बयान से विवाद होता देख पंजाब बीजेपी ने उनके बयान से किनारा कर लिया।
  • Related Posts

    टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

    Continue reading
    मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

    एस आर दारापुरी  26 मई 2026 को मोदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम