ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा 

ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। रॉय ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था। सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा चेयरमैन यानी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा की वजह उन्होंने वहां फैले भ्रष्टाचार को बताया।

बंगाल में TMC की हार पर क्या बोले सुखेंदु रॉय?

रॉय ने कहा, ‘मैं सरकार से मांग कर रहा हूं पिछले 5 सालों में बंगाल के हर एक कस्बा, मैं जो भ्रष्टाचार हुआ है। उसका फॉरेंसिक ऑडिट होना चाहिए.’ उन्होंने बंगाल में टीएमसी की हार पर कहा कि आरजी कर के मुद्दे को लेकर तो नाराज की थी ही, लेकिन उसके अलावा भी कई सारे मुद्दे थे जिसको लेकर के जनता के दिल में गुस्सा था और वह जब आरजी कर हुआ उसके बाद सामने आया।

कोयल मलिक के इस्तीफे की खबरें भी आई थीं सामने

ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टीएमसी के दो सांसद राज्यसभा से इस्तीफा दे सकते हैं, जिनमें सुखेंदु शेखर का नाम भी शामिल था। उनके अलावा कोयल मलिक का भी नाम सामने आया था, जिन्हें इसी साल अप्रैल में टीएमसी ने राज्यसभा में भेजा था. हालांकि अब तक कोयल मलिक के इस्तीफा की खबर नहीं है।
सुखेंदु शेखर रॉय साल 2011 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे. उसके बाद वो ममता बनर्जी के करीबी बन गए और टीएमसी के हर सुख-दुख में वो पार्टी के साथ खड़े रहे, लेकिन जब ममता बनर्जी की सरकार चली गई और उन सियासी करियर के सबसे बुरे दिन आए तो उन्होंने भी साथ छोड़ दिया. इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी की तारीफ भी की है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि वो जल्दी ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश