मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक में फैसला
बीजेपी ने भी बदला पंजाब प्रदेश अध्यक्ष
गौरतलब है कि पंजाब चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपना प्रदेश अध्यक्ष बदला है। अब केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद कांग्रेस में भी बदलाव की चर्चा तेज हो गई। बीते शुक्रवार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब के शीर्ष 5 नेताओं को दिल्ली बुलाया था। इस मीटिंग में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के नए नाम पर चर्चा हुई. इसके संकेत पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा ने दिए।
जिन पांच नेताओं को दिल्ली बुलाया गया था उनमें चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप बाजवा, सुखजिंदर रंधावा, डॉ. अमर सिंह और राजा वडिंग शामिल थे. इनके अलावा, राहुल गांधी, कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और अन्य पार्टी नेता भी बैठक में मौजूद रहे।






