बाबा नीम करोली की जन्मभूमि का बदलेगा स्वरूप, DM ने निरीक्षण पर विकास कार्य हुआ तेज

उत्तर प्रदेश शासन नीम करोली बाबा के जन्म स्थान को विकसित करने को लेकर गंभीर नजर आ रही है. फिरोजाबाद के अकबरपुर का नाम बदलने से लेकर उसकी सूरत बदलने तक का काम शासन स्तर पर किया जा रहा है. इसी क्रम में फिरोजाबाद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद के नागऊ स्थित नीम करोली बाबा की जन्मभूमि पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों और मल्टीपरपज हॉल निर्माण का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कार्य की गति को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं.

 

जिलाधिकारी ने मल्टीपरपज हॉल के कमरों का लिया जायजा

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मल्टीपरपज हॉल के कमरों और अन्य ढांचों का जायजा लिया. उन्होंने यूपी प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देशित किया की अवशेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र, अति शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोला जा सके.

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘बाबा नीब करौली की यह पवन भूमि केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के लिए यह आस्था और अटूट विश्वास का केंद्र है, जो बाबा के बताएं मानवता और सेवा के मार्ग पर चलना सीखाते हैं. बाबा ने मानवता के लिए जो असीम संदेश दिया है, यह स्थान उस प्रेरणा को जीवित रखने का माध्यम बनेगा’.

 

 

 

 

 

 

परियोजना में कुल स्वीकृत लागत लगी 865.98 लाख रुपए

 

इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत रुपए 865.98 लाख है और इसका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है. मल्टीपरपज हॉल का स्ट्रक्चर भी तैयार है, जिस पर वर्तमान में प्लास्टर और फेंसिंग का कार्य किया जा रहा है. इस पर्यटन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही है, जिनमें डॉरमेट्री और डिजिटल लाइब्रेरी, लैंडस्केप एवं हॉर्टिकल्चर साइनेज एवं कल्चरल म्यूरल बॉल, साउंड सिस्टम, एसी सिस्टम और डीजी सेट शामिल है.

 

समय से पहले ही सुविधाओं को क्रियाशील करने का प्रयास

 

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की समय सीमा से पूर्व अधिकतम सुविधाओं को क्रियाशील करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा. वहीं क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेंगी. निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे.

 

  • Related Posts

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

    Continue reading
    वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’