तमिलनाडु में खत्म हुआ सस्पेंस! ‘विजय’ सरकार के लिए राज्यपाल की हरी झंडी, कब होगा शपथग्रहण?

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर बना सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है। टीवीके प्रमुख विजय के तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। गुरुवार को उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि उनके पास जरूरी समर्थन मौजूद है और शपथ ग्रहण के बाद वे विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर देंगे।

 

राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

 

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, उन्होंने राज्यपाल को उन दलों और विधायकों के समर्थन की जानकारी भी दी जो उनकी सरकार के पक्ष में हैं। बैठक के दौरान विजय ने सरकार को स्थिर बनाए रखने को लेकर भी भरोसा जताया. सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल अर्लेकर विजय की प्रस्तुति और उनके दावों से संतुष्ट नजर आए। इसके बाद, उन्होंने विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने का न्योता दे दिया।

 

 

कब हो सकता है विजय का शपथ ग्रहण समारोह?

 

राज्यपाल के इस फैसले के साथ ही तमिलनाडु में चल रही राजनीतिक अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है। अब माना जा रहा है कि जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह समारोह शुक्रवार या शनिवार को चेन्नई में हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में टीवीके के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के प्रतिनिधि और देशभर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले बुधवार (6 मई) को विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात कर उनको समर्थन देने वाले टीवीके और कांग्रेस विधायकों की लिस्ट सौंपी थी। हालांकि तब राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया था. इसी के चलते विजय का गुरुवार (7 मई) को होने वाला शपथग्रहण समारोह कैंसिल हो गया था।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

    • By TN15
    • June 15, 2026
    CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’