ममता बनर्जी के साथ आए अखिलेश यादव, इस्तीफा न देने के फैसले को सही करार दिया

बंगाल चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे पश्चिम बंगाल का सियासी माहौल बेहद गर्म है। एक ओर बीजेपी और उसके सहयोगी दल ममता बनर्जी के इस फैसले को असंवैधानिक बता रहे हैं तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने ममता दीदी का समर्थन किया है। अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले को सही करार दिया और कहा, “जब चुनाव ही लुट गया तो इस्तीफा की क्या बात?” वहीं, उन्होंने बताया कि वह बंगाल जाएंगे और ममता बनर्जी से बात करेंगे।

ममता बनर्जी के सपोर्ट में अखिलेश यादव ने कहा, “दीदी कितनी बड़ी लड़ाई अकेले लड़ रही थी। आयोग को मतगणना का लाइव सीसीटीवी फुटेज दिखाना चाहिए.” सपा मुखिया ने आगे कहा, “बंगाल के अनुभव से सीखकर यूपी के चुनाव में बड़ा काम करेंगे। अगले चुनाव के लिए कोई नई तैयारी करेंगे। लोकतंत्र अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें जिंदा रखना है. 2027 में बड़ी जीत होगी। जनता कार्यकर्ता सब लड़ेंगे।

 

महिला मुख्यमंत्री के मुद्दे पर अखिलेश यादव

 

वहीं, पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, “इस पर BJP को सोचना चाहिए लेकिन ये महिला के अधिकरों को तो लूटते ही हैं. ये आराक्षण लूट रहे हैं, वोट लूट रहे हैं।

 

यूपी चुनाव 2027 पर अखिलेश यादव का दावा

 

वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है।  उन्होंने पहले तो मजाकिया लहजे में कहा कि कई वह कई ऋषि मुनि और ज्योतिष से मिले हैं।  पंडित जी जो कहेंगे, वही करेंगे। इसी के साथ अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2012 में उनकी सरकार बनी थी, अब 2027 में भी बनेगी।

  • Related Posts

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    तो क्या टीएमसी के बाद अब नंबर उद्धव…

    Continue reading
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    • By TN15
    • June 16, 2026
    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस