Punjab Politics: ‘यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है…’ पंजाब में हो रहे धमाकों पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान

पंजाब में हो रहे बम धमाकों पर राजनीति शुरू हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में खासा कैंप के पास हुए धमाके को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा का यह काम करने का तरीका है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ना है पहले वहां दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो, धर्म, जाति के नाम लोगों को बांट दो. यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है।

सीएम ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और दोषियों को सख्त सज़ा होगी। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत काले दिन देख लिए हैं, अब पंजाबी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बीजेपी की पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी है। लोगों को डरा धमका कर बीजेपी वोट लेना चाहती है।  उधर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया साइट एक्स पर बाजवा ने लिखा कि एक ही दिन में लगातार दो विस्फोट-पहले जालंधर और फिर अमृतसर-इन्हें महज संयोग मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

‘प्रशासन की चुप्पी या ढिलाई बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं’

कांग्रेस नेता ने लिखा कि पंजाब सरकार को इन घटनाओं के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाना होगा। जब कई तरह की साजिशी बातें फैल रही हों और आम लोगों में डर का माहौल बन रहा हो, ऐसे समय में प्रशासन की चुप्पी या ढिलाई बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने लिखा कि पंजाब पहले से ही युवाओं में बेरोजगारी और अवसरों की कमी जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में शांति और स्थिरता को भंग करने की कोई भी कोशिश लोगों के मन में असुरक्षा की भावना को और गहरा करेगी। पंजाब एक बार फिर अस्थिरता के दौर को झेलने की स्थिति में नहीं है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता का भरोसा बहाल करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!