छुट्टे नहीं थे तो दूल्हे ने ब्लिंकिट वाले को ऐसे किया पेमेंट 

शादियों का सीजन है, ऐसे में मजेदार घटनाएं ना हों ऐसा हो ही नहीं सकता. कभी दुल्हन का डांस लोगों को हंसा देता है तो कभी दूल्हे का आत्मविश्वास पूरी बारात ही वापस लौटा देता है।  लेकिन इस बार वायरल हुए वीडियो ने न केवल लोगों को हंसाया बल्कि हैरान भी कर दिया. जहां एक दूल्हे ने ब्लिंकिट से आए अपने सामान का पेमेंट जिस अंदाज में किया वही वीडियो के वायरल होने की वजह बन गया. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

खुल्ले नहीं थे तो ब्लिंकिट वाले को पहना दी नोटों की माला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी की तैयारियों के बीच दूल्हे के घर ब्लिंकिट से ऑर्डर आता है। ऑर्डर की कीमत कुल 2000 रुपये थी और एजेंट को खुल्ले पैसे चाहिए थे. लेकिन घरवालों के पास छुट्टे ना होने की वजह से दूल्हे को ही इस पेमेंट का जुगाड़ करना पड़ा. हुआ कुछ यूं कि दूल्हे ने अपनी नोटों की माला जिसमें पूरे 2100 रुपये थे, ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर के गले में डाल दी, जिससे एक बार में पेमेंट का पूरा झंझट ही खत्म हो गया।

माला पहन हैरान रह गया डिलीवरी बॉय

अब दूल्हे की माला अपने गले में देख एक बार के लिए ब्लिंकिट वाला भी हैरान रह गया, लेकिन बाद में उसने इस रकम को मुस्कुराते हुए स्वीकर किया, जिसके बाद घर वालों ने मजाक करते हुए कहा कि आपको इस माला से खुद ही नोट अलग करने होंगे। इस दौरान सारा माहौल हल्का फुल्का हो जाता है और सभी इस पर हंसकर रिएक्ट करते हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स बोले, तरीका अच्छा है इस्तेमाल करना पड़ेगा

वीडियो को shridhar_bhavya7 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कितना स्वीट है ब्लिंकिट वाला. एक और यूजर ने लिखा…ये भैया बेचारे घर जाकर फिर मेहनत करेंगे. तो वहीं एख और यूजर ने लिखा…तरीका अच्छा है, मैं भी इस्तेमाल करुंगा अपनी शादी में।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!