पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

सहारनपुर । पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला शिकायत लेकर पहुंची और अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कुछ देर के लिए धरने पर भी बैठ गई और कार्यालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला से उसकी समस्या जानने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार शोर-शराबा करती रही।

जानकारी के अनुसार, महिला का अपने परिवार—खासकर जेठानी और देवरानी—के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि वह अक्सर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती रही है। बताया गया कि पुलिस पहले से ही महिला की तलाश कर रही थी। इसी बीच वह खुद ही एसएसपी कार्यालय पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर महिला थाने भेज दिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी के नवागत के तेज तर्रार जिलाधिकारी शशांक…

    Continue reading
    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार