ओलावृष्टि प्रभावित किसानों की फसलों की खरीद नहीं होने पर आक्रोश

सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने मुलताई के ग्राम परमंडल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की मंडियों में व्यापारियों द्वारा एवं निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर खरीदी नहीं किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
डॉ. सुनीलम ने कहा कि सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए किसानों के पूरे उत्पादन की खरीदी के स्पष्ट निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि के कारण गेहूं के रंग में अंतर आ गया है, जिसके चलते मंडियों में और उपार्जन केंद्रों पर FAQ (मानक गुणवत्ता) का हवाला देकर खरीदी नहीं की जा रही है।
उन्होंने इसे अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय बताते हुए कहा कि एक ओर किसान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा मंडियों में उनकी फसल की खरीदी नहीं किया जाना आपत्तिजनक और निंदनीय है। डॉ. सुनीलम ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने तथा ओलावृष्टि प्रभावित एवं अन्य सभी किसानों के पूरे उत्पादन की खरीदी सुनिश्चित करने के आदेश जारी करने की मांग की है।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप