प्रवेश वर्मा ने दिखाईं केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें? 

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तुलना फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत से की है। वर्मा ने ‘शीशमहल-2’ का जिक्र करते हुए सवाल खड़े किए। अब इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। AAP ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा ने फर्जी तस्वीरें दिखाई. ये केजरीवाल के नए घर की तस्वीर नहीं है। रेखा गुप्ता मीडिया के लिए अपना घर खोल दें. अरविंद केजरीवाल जी भी अपना नया घर सबको दिखा देंगे। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, ”प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फर्जी हैं. वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं, किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता जी और LG साहेब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल जी अपना घर खोल देंगे. जनता ख़ुद तय कर लेगी.”

 

मंत्री प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?

 

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली के रहमान डकैत की तरह, जैसे फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया, वैसे ही आज हम ‘शीश महल 2’ का खुलासा करने जा रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में शीश महल का निर्माण तब करवाया जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी. दिल्ली के लोग कोविड की दवाइयों की मांग कर रहे थे और अपनी जान गवां रहे थे। उस दौरान, केजरीवाल के आदेशों के अनुसार, दिल्ली के शीश महल का काम एक दिन भी नहीं रुका।

 

‘धुरंधर’ के रहमान डकैत से तुलना

 

उन्होंने आगे कहा, ”जब हमारे ‘धुरंधर’ दिल्ली के मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हराया, तो वह पंजाब चले गए, जिससे भगवंत मान की मुश्किलें और बढ़ गईं. भगवंत मान के घर के आसपास बने चार बड़े सरकारी मकानों में से एक में केजरीवाल रहते हैं, दूसरे में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, तीसरे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और चौथे में मनीष सिसोदिया है।

 

 

‘सादा जीवन जीने की बात कहने वाला ऐशो आराम में जी रहा’

 

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा, ”पंजाब में भगवंत मान नाराज़ हैं। उन्होंने वहां एक और शीश महल बनवा लिया. आज दिल्ली में वे पिछले कई सालों से बंगले की मांग करते हुए अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं और जब उन्हें कल ही 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगला मिला, जिसमें वे रहने लगे, तो उसकी तस्वीरें सामने आने पर हम हैरान रह गए. जिस व्यक्ति ने सादा जीवन जीने की बात कही थी, आज वह ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है।

 

AAP को ‘अलीशान आदमी पार्टी’ होना चाहिए- प्रवेश वर्मा

 

दिल्ली के मंत्री तंज कसते हुए कहा, ”आम आदमी पार्टी को ‘अलीशान आदमी पार्टी’ होना चाहिए। क्या केजरीवाल हमें बताएंगे कि लोधी रोड बंगले या नए शीश महल में कितना पैसा लगाया गया है? पैसा कहाँ से आया और किसका पैसा है? क्या यह सच नहीं है कि आपकी लालच के कारण आम आदमी पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता आपकी पार्टी छोड़ रहे हैं।

 

बार-बार ऐसा शीश महल बनाने की क्या जरूरत- प्रवेश वर्मा

 

प्रवेश वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा, “बार-बार ऐसा शीश महल बनाने की क्या ज़रूरत है? इस शीश महल में किस कंपनी का पैसा लगा है? यह उनके पूरे घर का खाका है। जिस तरह से उन्होंने हर कमरे पर इतनी बुद्धि खर्च की है, अगर उन्होंने उतना ही समय दिल्ली के मामलों पर लगाया होता, तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ रहे होते।

  • Related Posts

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा