नीतीश कुमार की JDU ने नई टीम का किया ऐलान, लिस्ट में निशांत कुमार का नाम है या नहीं?

नीतीश कुमार की नयी टीम की घोषणा की गई है। जेडीयू की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। हालांकि इसमें नीतीश के बेटे निशांत कुमार का नाम नहीं है। इससे स्पष्ट है कि निशांत कुमार संगठन में फिलहाल कोई पद नहीं लेंगे। वह सरकार में भी शामिल नहीं हुए हैं। पूर्व CM नीतीश कुमार 2028 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे ,संजय झा को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जहानाबाद के पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनीष वर्मा राष्ट्रीय महासचिव फिर से बनाए गये हैं।

रमेश सिंह कुशवाहा को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राजीव रंजन प्रसाद राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बने रहेंगे। जातीय समीकरण का खासा ख्याल रखा गया है। संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। इसमें अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन देखने को मिल रहा है। कई पुराने चेहरों के साथ-साथ नए नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। नेशनल टीम में 24 नेताओं को रखा गया है।
12 नेताओं को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर, हर्षवर्धन सिंह, मौलाना गुलाम रसूल और बलियावी का नाम शामिल है. रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया