अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने कहा ‘SIR’, कभी कही थी चप्पल मारने की बात 

अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को खेले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद उनके गुरु और मेंटॉर युवराज सिंह ने उन्हें ‘Sir’ कहकर उनकी तारीफ की। करीब 2 साल पहले युवराज सिंह ने मजाक में उन्हें चप्पल मारने की बात कही थी। दरअसल 28 मार्च, 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह 63 रन बनाकर खेल रहे थे और हवाई शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए थे। अब उनके बल्ले से शतक देख युवराज ने उनकी तारीफ में एक पोस्ट किया।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई, हेड 37 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन (25) और हेनरिक क्लासेन (37 नाबाद) ने अभिषेक का साथ दिया। अभिषेक ने 68 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 10 चौके लगाए।

 

युवराज सिंह ने क्या कहा

 

अभिषेक शर्मा के शतक पर युवराज सिंह ने तारीफ में एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “बल्ले को अपना काम करने दो! हर दिन के साथ आप और बेहतर होते जा रहे हो। सर अभिषेक शर्मा आपने बहुत अच्छा खेला. इसी प्रोसेस से आगे बढ़ते रहो।

युवराज को क्रेडिट दिया जाता है कि उन्होंने अभिषेक शर्मा के खेल को निखारा। अभिषेक युवराज को गुरु मानते हैं। पूर्व क्रिकेटर अभिषेक के आलावा शुभमन गिल और गुरकीरत मान को भी ट्रेन कर चुके हैं।
 

47 गेंदों में ठोका शतक

 

 

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो उनका 9वां टी20 शतक है। वह इस फॉर्मेट में संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  उनके आलावा विराट कोहली ने भी 9 टी20 शतक लगाए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवरों में 195 रन ही बना पाई और हैदराबाद ने 47 रनों से मुकाबला जीत लिया। अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अभिषेक ने 135 रन बनाए, जो उनकी आईपीएल में दूसरी शतकीय पारी है. 2018 से आईपीएल में खेल रहे अभिषेक ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल शतक (141) लगाया था।

  • Related Posts

    श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में ?
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली…

    Continue reading
    CWG में भारत को छठा गोल्ड, प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    • By TN15
    • August 6, 2026
    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!