श्री निजानंद आश्रम, श्री कृष्ण प्रणामी धाम, राजनगर एक्सटेंशन में भक्तों द्वारा वार्षिकोत्सव संपन्न

 राकेश जाखेटिया 

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में संचालित ‘प्रणामी’ आश्रम के भक्तों द्वारा भक्ति भाव से वार्षिक उत्सव मनाया गया ।
शेरपुर से सचिव श्री राजकुमार पालीवाल श्री श्री कृष्ण दास महाराज आदि अनेको साधु संतो एवम् गुरुओं का आगमन हुआ । इस महोत्सव हेतू श्री 5 नवतनपुरी धाम जामनगर से जगतगुरु आचार्य श्री श्री 108 कृष्णमणि महाराज , श्री 5 पद्मावती पुरीधाम पन्ना जी से पुजारी एवं समस्त न्यासीगण , बाबा दयाराम धाम करनाल से जगत राज जी महाराज आदि अनेकों संतों का आशीर्वाद एवम शुभकामनाऐ प्राप्त हुई ।

यह उत्सव तीन दिन चला जिसमें मंगल आरती से लेकर संध्या सत्संग एवं सद्गुरुओं द्वारा प्रवचन की व्यवस्था की गई । इसमें हजारों भक्तों ने धर्म लाभ लिया । सभी उपस्थित भक्तों के लिए भक्तों के द्वारा स्वादिष्ट जलपान से लेकर रात्रि भोज की व्यवस्था की गई । दूर से आए भक्तों एवं आदरणीय गुरुजनों हेतु निवास की भी व्यवस्था की गई ।
वार्षिक उत्सव का आयोजन सिद्ध पुरुष बालयोगी सुदीप चंद्र जी महाराज के संरक्षण में श्री निजानंद आश्रम श्री कृष्ण प्रणामी धाम राजनगर एक्स गाजियाबाद मे किया गया ।

‘निजानंद’ आंतरिक आनंद पर आधारित यह संप्रदाय आत्म-जागरूकता और भक्ति में विश्वास रखता है। यह सभी धर्मों की एकता का समर्थन करता है और सभी मनुष्यों को मित्र मानता है। एक-दूसरे को “प्रणाम” कहकर अभिवादन करते हैं। वे पूर्णतया शाकाहारी भोजन का पालन करते हैं और नशीले पदार्थों से परहेज करते हैं।
जिनमें सर्वोच्च भगवान के प्रति पूर्ण प्रेम, गुरु को पहचानना और सभी धर्मों का सम्मान करना शामिल है। अधिकांश भक्त प्रवचन , गीत- संगीत एवम् नृत्य का आनंद लेते हुए दिखाई दिए । उपस्थित जनमानस ने सुंदर एवं व्यवस्थित व्यवस्था का सभी ने आभार व्यक्त किया । भक्ति भक्ति एवं निस्वार्थ भाव से व्यवस्था को देख रहे श्री सुनील माहेश्वरी, संजय शर्मा, योगेश त्यागी , राजकुमार आदि अनेकों सहयोगियों ने बताया की दिन पर दिन यहां पर धर्म एवं आस्था में विश्वास रखने वाले भक्तों की संख्या बढ़ रही है । जिसमें हर समाज के हर उम्र एवमं क्षेत्र के सामाजिक एवं पारिवारिक व्यक्ति धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है