नोएडा के श्रमिक आंदोलन में कौन नेता था? क्यों गलत फहमी में जी रहे हो? आम आदमी हो करेगा बदलाव!

चरण सिंह 

देश में बहुत से लोग इस गलत गहमी में जी रहे हैं कि वे बड़े नेता हैं उनके बिना आंदोलन नहीं हो सकता। ऐसे बहुत नेता देश में घूम रहे हैं कि वे ही हक की लड़ाई लड़ने वाले महारथी हैं। यह बात समझने की है कि अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होती है। नेता तो लड़ाई को भुनाने आ जाते हैं। नोएडा के श्रमिक आंदोलन ने दिखा दिया कि आंदोलन के लिए संकल्प, जज्बे और एकता की जरूरत होती है।

नोएडा के आंदोलन में कौन नेता था? कौन आंदोलन की अगुआई कर रहा था ? कोई न। देश में बहुत से लोग सेमिनार, सभा, पंचायत कर सोच रहे हैं कि वे ही बदलाव के लिए बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। ये सब वे लोग हैं जो जेल जाने से डरते हैं। डंडे खाने से डरते हैं। कहते हैं कि यह सरकार तो गंभीर धाराओं में जेल भेज देती है। बात करेंगे लोहिया, जेपी, अंबेडकर, चंद्रशेखर, चरण सिंह, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद की और डरेंगे एफआईआर और जेल जाने से। बात करेंगे बदलाव की। नोएडा में 8-10 हजार रुपए प्रतिमाह कमाने वाले युवा एफआईआर से नहीं डरे जेल जाने से नहीं डरे। इसलिए इनकी बात सुनी जा रही है। सरकार को इनकी मांगें माननी ही होगी। नहीं तो स्कूल, मीडिया और दूसरी संस्थाओं में भी आंदोलन भड़क सकता है।

कुछ करेंगे नहीं। पर बात करेंगे संधियों की सरकार को बदलने की। दिलचस्प बात यह है कि अब बदलाव का दंभ भरने वाले इन नेताओं को हर सुख सुविधा चाहिए। कुछ लोग इनकी चाटुकारिता और चापलूसी करने के लिए भी चाहिए। वातानुकुलित कमरे मीटिंग करने, रहने और सोने के लिए चाहिए। अंग्रेजों के मुखबिर, आजादी की लड़ाई से दूर रहने वाले संघी इसलिए देश पर राज कर रहे हैं क्योंकि समाजवादी आराम तलबी और स्वार्थी हो गए हैं और वामपंथी अपने रास्ते से भटक गए हैं। यदि देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हो। देश में बदलाव चाहते हो तो हर सुख और सुविधा छोड़नी पड़ेगी। नहीं तो महिलाओं की किट्टी पार्टी की तरह कार्यक्रम करते रहो। चाय बिस्कुट खाकर घर लेटो रहो। देश को लूटते देखते रहो। बच्चों का भविष्य बर्बाद होते देखते रहो। कुछ नहीं होगा। विधवा विलाप करने से कुछ नहीं होगा। बदलाव के लिए सड़कों पर उतरना होगा । लाठी डंडे खाने पड़ेंगे। क्रांति करनी पड़ेगी।

  • Related Posts

    भारत को ‘निर्वाचित निरंकुशता’ के रूप में क्यों आंका गया है?
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    एस आर दारापुरी  भारत को लंबे समय तक…

    Continue reading
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    बच्चे किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’