उदय भानू चिब ने हिमंत सरमा पर साधा निशाना

यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में हिमंत सरमा के खिलाफ किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है और आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में यह प्रदर्शन रायसीना रोड़ से शुरू होकर जंतर मंतर तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार और असम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।

 

“हिमंत बिस्वा घबरा गए हैं”

 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उदय भानू चिब ने सीएम सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिस्वा घबरा गए हैं और डर के कारण कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।” चिब ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी के नेता देशभक्त हैं और वे किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग देश के संसाधनों की “चोरी” करते हैं, उनकी सच्चाई सामने आने पर बीजेपी नेताओं में घबराहट साफ दिख रही है।

 

सीएम की ‘टपोरी भाषा’ पर उठाए सवाल

 

चिब ने हिमंत बिस्वा सरमा की भाषा और बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “इस तरह की ‘टपोरी भाषा’ किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती और उन्हें अपने बयान के लिए शर्म आनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो केवल एक व्यक्तिगत हमला नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष का अपमान है।

 

भाजपा पर लगा ‘दलित विरोधी सोच’ का आरोप

 

बता दें कि आईवाईसी अध्यक्ष ने इस मौके पर भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा से दलित विरोधी रही है और यह बात उनके नेताओं की भाषा और व्यवहार में साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से यह साफ होता है कि बीजेपी समाज के एक बड़े वर्ग के प्रति नफरत रखती है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

आंदोलन की दी चेतावनी

 

प्रदर्शन के अंत में आईवाईसी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की बयानबाजी और दमनकारी कार्रवाई जारी रही, तो आने वाले समय में और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उदय भानू चिब ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के दबाव या डर से झुकने वाली नहीं है। लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा और हम जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

  • Related Posts

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?