उदय भानू चिब ने हिमंत सरमा पर साधा निशाना

यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में हिमंत सरमा के खिलाफ किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है और आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में यह प्रदर्शन रायसीना रोड़ से शुरू होकर जंतर मंतर तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार और असम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।

“हिमंत बिस्वा घबरा गए हैं”

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उदय भानू चिब ने सीएम सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिस्वा घबरा गए हैं और डर के कारण कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं।” चिब ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी के नेता देशभक्त हैं और वे किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग देश के संसाधनों की “चोरी” करते हैं, उनकी सच्चाई सामने आने पर बीजेपी नेताओं में घबराहट साफ दिख रही है।

सीएम की ‘टपोरी भाषा’ पर उठाए सवाल

चिब ने हिमंत बिस्वा सरमा की भाषा और बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “इस तरह की ‘टपोरी भाषा’ किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती और उन्हें अपने बयान के लिए शर्म आनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो केवल एक व्यक्तिगत हमला नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष का अपमान है।

भाजपा पर लगा ‘दलित विरोधी सोच’ का आरोप

बता दें कि आईवाईसी अध्यक्ष ने इस मौके पर भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा से दलित विरोधी रही है और यह बात उनके नेताओं की भाषा और व्यवहार में साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से यह साफ होता है कि बीजेपी समाज के एक बड़े वर्ग के प्रति नफरत रखती है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदर्शन के अंत में आईवाईसी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की बयानबाजी और दमनकारी कार्रवाई जारी रही, तो आने वाले समय में और बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उदय भानू चिब ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के दबाव या डर से झुकने वाली नहीं है। लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा और हम जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए