डॉ. सुनीलम ने किसानों के साथ सौंपा ज्ञापन: एस डी एम ने दिया एफ आई आर का निर्देश

पुलिस ने तत्काल व्यापारी को थाने बुलाया

4 दिन के भीतर सर्वे कर पंचनामा बनेगा तहसीलदार ने दिया आश्वासन

 

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम आज किसानों के साथ सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय मुलतापी पहुंचे।
उन्होंने बाड़ेगांव और परमंडल के किसानों से मक्का खरीदकर पिछले दो माह से भुगतान नहीं करने वाले खरीददार, भगत सिंह वार्ड, मुलताई निवासी रवि गुजरे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी मुलताई को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात डॉ. सुनीलम किसानों के साथ मुलताई थाना पहुंचे, जहां पदस्थ इंस्पेक्टर एम.एल. गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित व्यापारी को थाने में तलब किया। पूछताछ के दौरान व्यापारी ने मक्का खरीदने एवं भुगतान में विलंब होने की बात स्वीकार की।
डॉ. सुनीलम ने कहा कि अनाज खरीदने वाले व्यापारियों की यह गलतफहमी दूर करना आवश्यक है कि वे किसानों से फसल खरीदकर बिना भुगतान किए मुलतापी में इत्मीनान से रह सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि एसडीएम और थाना प्रभारी द्वारा दिखाई गई तत्परता से उम्मीद है कि इसका सकारात्मक परिणाम निकलेगा और सभी किसानों को शीघ्र पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. सुनीलम ने किसानों के साथ तहसीलदार संजय बारिया से भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि के बाद वे परमंडल क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन अब तक पंचनामा तैयार नहीं किया गया है। इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी चार दिनों के भीतर परमंडल जाकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’