राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बीजेपी से डर रहा केजरीवाल का निडर सिपाही 

नई दिल्ली। दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच चल रही अनबन का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने के साथ-साथ पार्टी ने यह फैसला भी लिया है कि उन्हें सदन के अंदर बोलने भी न दिया जाए. अब राघव चड्ढा लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्या गलत कर दिया कि पार्टी उनके खिलाफ ऐसा एक्शन ले रही है? सवालों की झड़ी लगाते हुए राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी किया था, जिसका अब संजय सिंह ने जवाब दिया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि राघव चड्ढा पार्टी लाइन से अलग होकर कई काम करते हैं. उन्होंने कहा, “राघव का एक वीडियो आया है. मैं उसके संबंध में यह कहना चाहता हूं कि हम लोग अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं और उनसे हमने एक ही बात सीखी है. निडरता, हिम्मत और साहस के साथ लड़ना और संघर्ष करना. लेकिन जब सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो आप साइन नहीं करते, पश्चिम बंगाल में लोगों के वोट के अधिकार छीने जा रहे हैं, दिल्ली में हमने देखा कि चुनाव आयोग का दुरुपयोग किस तरह से हुआ, पंजाब का मुद्दा होता है उस वक्त भी आप खामोश रहते हैं, नहीं बोलते हैं. पीएम मोदी के खिलाफ आवाज नहीं उठाते हैं।

‘जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चुप रहते हैं राघव चड्ढा’

इतना ही नहीं, संजय सिंह ने आगे कहा, “बड़े अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि देश के तमाम मुद्दे जो जनहित से जुड़े हैं, देश से जुड़े हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं, उनपर आप (राघव चड्ढा) बात नहीं करते. गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा जाता है, उसपर नहीं बोलते. केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के तमाम अधिकारों को छीनने का काम करती है, उसपर भी आवाज नहीं उठाते।

वॉक आउट करने के समय पीछे हट जाते हैं राघव चड्ढा’

संजय सिंह ने राघव चड्ढा से सवाल के लहजे में तंज कसा और कहा, “बहुत सारे मुद्दों पर वॉकआउट करना होता है, तो राघव चड्ढा वॉक आउट भी नहीं करते. ये तमाम चीजें हैं, जिसका जवाब देश आपसे चाहता है, लोग आपसे चाहते हैं।

  • Related Posts

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री…

    Continue reading
    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    नैतिक पतन के दौर में दल बदल कानून…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

    • By TN15
    • June 16, 2026
    कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

    आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान के लिए हो, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस

    • By TN15
    • June 16, 2026
    आधार कार्ड का इस्तेमाल केवल पहचान के लिए हो, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस