‘राहुल गांधी के प्रभाव से डरते हैं पिनरई विजयन, तभी तो पीएम को…’, कांग्रेस ने केरल सीएम पर बोला हमला

केरल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर कुछ आरोप लगाए हैं. शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को उन्होंने कहा कि कि केरल सीएम पिनराई विजयन राज्य में राहुल गांधी के प्रभाव से डरे हुए हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल रहे.

केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए ये दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिछले दो दिन से अपने संवाददाता सम्मेलनों में राहुल गांधी लगातार पर हमला कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘पिनराई विजयन जानते हैं कि केरल की जनता राहुल गांधी से कितना प्रभावित है इसलिए वह उनसे घबराए हुए हैं और जब वह लगातार राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी कुछ तो कहना चाहिए.’

केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि पिनराई विजयन प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इसलिए नहीं बोल रहे हैं क्योंकि उन्होंने केंद्र के साथ पीएम-श्री योजना और श्रम संहिताओं पर समझौते किए हैं. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत अन्य मुख्यमंत्री अपने राज्यों की मांगों को मजबूती से उठा रहे हैं, निधि हासिल कर रहे हैं और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन केरल के मुख्यमंत्री का ध्यान केवल राहुल गांधी को निशाना बनाने पर केंद्रित है.

केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘केरल की जनता जानती है कि राहुल गांधी कौन हैं.’ पत्तनमथिट्टा में एक समर्थक से जुड़ी कथित घटना का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और उसके नेता विजयन की तरह जनता के खिलाफ कठोर भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को सत्ता से बाहर करने के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) एकजुट है. उन्होंने कहा कि अगर यूडीएफ सत्ता में आती है तो वायनाड में 2024 के भूस्खलन पीड़ितों के लिए घरों का निर्माण पूरा किया जाएगा, जैसा कि कांग्रेस ने वादा किया है. उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि चार मई को परिणाम घोषित होने पर यूडीएफ वायनाड की सभी सीट पर भारी जीत दर्ज करेगा.

  • Related Posts

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए
    • TN15TN15
    • August 12, 2026

    राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’