ईरान के एक्शन से नाराज हुए खाड़ी देशों के शेख, अमेरिका के साथ जंग में उतरने को तैयार ये दो मुस्लिम मुल्क?

अमेरिका, इजरायल और ईरान की जंग में अब दो बड़े मुस्लिम देश भी कूदने की तैयारी कर रहे हैं और इस जंग में ये देश अमेरिका का साथ दे रहे हैं। यानी अब एक मुस्लिम देश के खिलाफ दो मुस्लिम देश खड़े हो गए हैं। द वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के लिए कुछ कदम उठाए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने अमेरिकी सेना को अपना किंग फाहद एयर बेस इस्तेलाम करने की इजाजत दे दी है, जबकि पहले उसने ईरान के खिलाफ अपने एयर बेस इस्तेमाल करने से साफ इनकार कर दिया था। उधर, यूएई ने देश में एक ईरानी हॉस्पिटल और क्लब को बंद कर दिया है, जिसका असर तेहरान से जुड़े एक नेटवर्क पर पड़ा है. तेहरान के लिए ये ठिकाने बेहद अहम बताए जा रहे हैं।

अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिनमें सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार कुछ वीडियोज भी सामने आई हैं, जिनसे पता चला है कि ईरान पर दागी गई मिसाइलें बहरीन से लॉन्च की गई थीं. हालांकि, अमेरिका की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि खाड़ी देश ईरान के खिलाफ जंग में उसके साथ हैं।

कूटनीतिक मोर्चे पर सऊदी अरब ने ईरान के सैन्य अटैची और चार दूतावास कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। उसने ईरान पर अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. इसके अलावा, यूएई ने बताया है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से हो रही गोलाबारी को रोकने की कोशिश कर रहा है।

सऊदी और यूएई की ओर से उठाए गए ये कदम दर्शाते हैं कि खाड़ी देश ईरान की कार्रवाई से बेहद नाराज हैं। न सिर्फ ईरानी हमलों से, बल्कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को रोकने की वजह से भी उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है और इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

  • Related Posts

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सुरक्षा…

    Continue reading
    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया