प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुँचे,वहा सीईओ एन जी रवि कुमार ,एसीओ श्रीलक्ष्मी से वार्ता की। बैठक के दौरान अधिकारियों को अवगत कराया गया कि प्राधिकरण द्वारा किसान आबादी में छोड़ी गई फैसिलिटी की जमीन पर प्लॉट अलॉट किए जा रहे हैं जबकि फैसिलिटी की जमीन निवासियों के सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी जाती है, साथ ही साथ प्राधिकरण लगातार ग्रीन बेल्ट में कटौती कर रहा है और किसान कोटा के प्लाटो के बीच मे ना ही तो कोई पार्क है ना ही कम्युनिटी सेंटर है।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने चिंता व्यक्त की कि लगातार घट रही हरियाली से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा क्योंकि क्षेत्र में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कृत भी हरियाली को लगातार घटा रहे है, प्राधिकरण लगातार छोड़ी गई ग्रीन बेल्ट को छोटा कर हरियाली को उजाड़ रहा है।
जिला प्रवक्ता जगबीर नंबरदार ने कहा कि प्राधिकरण पहले तो किसान आबादी के प्लाटों को दोयम दर्जे के प्लाटों के रूप में विकसित करता है और ऊपर से पूर्व में फैसिलिटी के लिए छोडी गई जमीन में भी प्लॉट अलॉट कर रहा है, प्राधिकरण अपने मास्टर प्लान के मानकों को भी पूरा नहीं कर रहा,अगर प्राधिकरण इस तरह के कार्यों को नहीं रोकता है तो किसान सभा हरियाली एवं जन सुविधा को बचाने के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। सीईओ एन जी रवि कुमार ने आस्वस्त किया कि सभी मामलों को संज्ञान में लेकर किसानों एवं नागरिकों के हित में फैसला लिया जाएगा।
आज की बैठक में मुख्य रूप से जगबीर नंबरदार, गवरी मुखिया, संदीप भाटी, अजय पाल भाटी, सुरेंद्र पंडित, बुधपाल यादव, सुरेश यादव, अशोक भाटी,सचिन भाटी, गुरप्रीत सिंह, राहुल नागर, मुकुल यादव, सूले यादव, सुशील सुनपुरा, मुकेश खेड़ी सहित बड़ी संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    • By TN15
    • August 6, 2026
    जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    • By TN15
    • August 6, 2026
    सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    • By TN15
    • August 6, 2026
    तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

    • By TN15
    • August 6, 2026
    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!