पीएम मोदी के निर्देश की राज्य सरकारों पर अमल की समीक्षा

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली। सोमवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में भाजपा और एनडीए द्वारा शासित राज्यों के कामकाज को लेकर समीक्षा बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सहस्रबुद्धे द्वारा ली गई बैठक में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित भाजपा और एनडीए शासित 14 राज्यों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपनी-अपनी सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। बैठक के बाद मीडिया को भाजपा महासचिव सी टी रवि ने बताया कि पिछले दिनों वाराणसी में हुए मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को सुशासन और जनकल्याण से जुड़े 28 मुद्दों पर गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि उसी 28 विषयों पर राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे कामकाज के अवलोकन के लिए यह समीक्षा बैठक बुलाई गई थी।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में, जनता के हर वर्ग तक सीधा लाभ पहुंचाने और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाने के मामले में उल्लेखनीय कार्य किया है और जब देश में खासकर भाजपा शासित राज्य सरकारों के कामकाज का इस तरह से मूल्यांकन होता है, विश्लेषण होता है तो यह उनके लिए आत्मसंतोष और खुशी का विषय बनता है।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!